Battlegrounds Mobile India दे रहा है 50 लाख रुपये जीतने का मौका, रजिस्ट्रेशन की तरीख घोषित

Snapdragon Conquest Mobile Open टूर्नामेंट में 32 प्रोफेशनल टीम को आमंत्रित किया गया है, जो क्वालीफायर में एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जून 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon Conquest Mobile Open टूर्नामेंट में 50 लाख का प्राइज पूल है
  • टूर्नामेंट के रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू होंगे
  • इस टूर्नामेंट में 32 प्रोफेश्नल टीम को आमंत्रित किया गया है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में इस साल चार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे

Qualcomm ने एक खास टूर्नामेंट के लिए Battlegrounds Mobile India (BGMI) के साथ हाथ मिलाया है। Snapdragon Conquest Mobile Open नाम के इस टूर्नामेंट के रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू होंगे और इसमें 50 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है। इस टूर्नामेंट में सभी ईस्पोर्ट्स फैन्स और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स भाग ले सकते हैं।

Snapdragon Conquest ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस टूर्नामेंट की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में 32 प्रोफेशनल टीम को आमंत्रित किया गया है, जो क्वालीफायर में एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होंगे। इसके बाद, क्वालिफायर्स जीतने वाली टीम्स 112 टीमों से जुड़ेंगी। टीम्स 50,00,000 रुपये के प्राइज पूल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट अक्टूबर की शुरुआत तक जारी रहेगा और इसका लाइव स्ट्रीम जुलाई में शुरू होगा।
Advertisement
 

Snapdragon Conquest Mobile Open विजेताओं को स्नैपड्रैगन प्रो सीरीज के फाइनल में कंपीट करने का मौका मिलेगा। फाइनल हैदराबाद में Qualcomm Technologies और ESL गेमिंग द्वारा आयोजित किया जाएगा।



स्नैपड्रैगन कॉन्क्वेस्ट को क्वालकॉम ने भारत में नवंबर 2020 को शुरू किया था और उस समय से यह हर साल आयोजित किया जा रहा है। इन टूर्नामेंट में प्राइस पूल लगभग एक समान होता है। 
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि Battlegrounds Mobile India (BGMI) में इस साल चार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स 2022 के रोडमैप से पर्दा उठाते हुए बताया था कि इन टूर्नामेंट्स में 6 करोड़ रुपये का प्राइज पूल होगा। इन चार टूर्नामेंट्स में BMOC- बैटलग्राउंड्स मोबाइल ओपन चैलेंज, BMPS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल प्रो सीरीज सीजन 1, BMIS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज और BMPS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल प्रो सीरीज सीजन 2 शामिल हैं। BMPS के 2 टूर्नामेंट्स में प्रत्येक में 2 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है जबकि BMOC और BMIS ईवेंट्स में प्रत्येक में 1 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.