PUBG: New State इस अपडेट को इंस्टॉल किए बगैर नहीं चलेगा, अब चीटिंग करने वालों की खैर नहीं...

PUBG: New State भारत सहित लगभग 200 देशों में Android, iOS और iPadOS के लिए 11 नवंबर को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State के लिए आया नया अपडेट
  • फिलहाल केवल Android प्लेयर्स कर सकते हैं डाउनलोड
  • एंटी-चीट सिस्टम को बनाएगा और मजबूत

PUBG: New State को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

PUBG: New State को एक अपडेट मिल रहा है, जो गेम के डेवलपर Krafton द्वारा लॉन्च किए गए नए बैटल रोयाल गेम में एंटी-चीटिंग सिस्टम को मजबूत करता है। अपडेट वर्तमान में Android के लिए रिलीज़ किया गया है, और डेवलपर का कहना है कि इस अपडेट को जल्द ही iOS के लिए भी जारी किया जाएगा। अपने डिवाइस पर लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किए बिना, प्लेयर्स PUBG: New State नहीं खेल पाएंगे। Krafton ने इस अपडेट के एक हिस्से के रूप में प्लेयर्स के लिए विशेष रिवॉर्ड्स की भी घोषणा की है।

Krafton ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि PUBG: New State एंड्रॉयड डिवाइस पर तब तक काम नहीं करेगा जब तक कि प्लेयर्स गेम को अपडेट नहीं करते। अगर अपडेट नहीं किया जाता है, तो गेम प्लेयर्स को Google Play Store या Galaxy Store पर ले जाएगा। इस अपडेट को इंस्टॉल करने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड्स के रूप में तीन चिकन मेडल दिए जाएंगे।

यह पहला अपडेट है, जिसे PUBG: New State द्वारा एंटी-चीट सिस्टम को मजबूत करने के लिए लागू किया जाएगा। इससे प्लेयर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चीटिंग के तरीकों की पहचान करना और उन्हें कम करना आसान हो जाएगा। प्लेयर्स को गेम खेलते समय अनैतिक तरीकों या हैक का उपयोग करते हुए पाए जाने पर उनके अकाउंट को स्थाई रूप से बैन कर दिया जाएगा।

PUBG: New State भारत सहित लगभग 200 देशों में Android, iOS और iPadOS के लिए 11 नवंबर को लॉन्च किया गया था। यह PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा है। यह अगली पीढ़ी के बैटल रोयल अनुभव का दावा करता है, जहां 100 प्लेयर्स विभिन्न हथियारों और रणनीतियों का उपयोग करके लड़ते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.