PUBG: New State को मिला पहला बड़ा अपडेट, नए फीचर्स से गेम हुआ और धांसू

विंटर हॉलिडे सीजन का जश्न मनाने के लिए क्राफ्टन ने इस गेम में एक नई लॉबी थीम को पेश किया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2021 17:02 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के साथ प्‍लेयर्स को दो नई गाड़‍ियां मिलने जा रही हैं
  • अपडेट के बाद प्‍लेयर्स नई असॉल्‍ट राइफल L85A3 हासिल कर सकते हैं
  • M416, SLR और L85A3 वेपन के लिए नए कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शन जोड़े गए हैं

सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2, नए वेपन, वेपन कस्‍टमाइजेशन और नई गाड़‍ियां भी इस अपडेट में लाई गई हैं। इसके अलावा गेम को इम्‍प्रूव भी किया गया है।

पबजी : न्यू स्टेट (PUBG: New State) की डिवेलपर क्राफ्टन ने इस गेम की लॉन्चिंग के बाद पहले बड़े अपडेट का खुलासा किया है। इस गेम ने ग्‍लोबली 45 मिलियन से ज्‍यादा डाउनलोड हासिल किए हैं। मौजूदा अपडेट Android और iOS यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। विंटर हॉलिडे सीजन का जश्न मनाने के लिए क्राफ्टन ने इस गेम में एक नई लॉबी थीम को पेश किया है। सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2, नए वेपन, वेपन कस्‍टमाइजेशन और नई गाड़‍ियां भी इस अपडेट में लाई गई हैं। इसके अलावा, गेम को इम्‍प्रूव भी किया गया है। 

अपडेट के बाद PUBG: New State पर आए कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं-
Advertisement
 

सर्वाइवर पास वॉल्‍यूम 2

सर्वाइवर पास इस गेम की इन-गेम कैरेक्‍टर बेला पर बेस्‍ड है, जो ड्रीम रनर्स का हिस्सा है। बेला के सभी कॉस्‍ट्यूम्‍स  हासिल करने के लिए प्‍लेयर्स को कई तरह के मिशन पूरे करने होंगे। प्‍लेयर्स के पास गाड़‍ियों की अडिशनल स्किन और कैरेक्‍टर्स के कॉस्‍ट्यूम्‍स हासिल करने के लिए प्रीमियम पास में अपग्रेड होने का ऑप्‍शन भी है। साथ ही लेवल 48 तक पहुंचने पर 1,500 NC कमाने का ऑप्‍शन है।
 

नए वीकल

अपडेट के साथ प्‍लेयर्स को दो नई गाड़‍ियां मिलने जा रही हैं। पहली गाड़ी का नाम इलेक्ट्रॉन है। यह एक सिक्स-सीटर इलेक्ट्रिक मिनीबस है, जो गेम में अन्य गाड़ि‍यों के मुकाबले ज्‍यादा ड्यूरेबिलिटी देती है। दूसरी गाड़ी का नाम है मेस्टा। यह एक टू-सीटर क्लासिक स्पोर्ट्स कार है, जो तेज स्‍पीड देती है। इलेक्ट्रॉन गाड़ी ट्रोई (Troi) और ट्रेनिंग ग्राउंड पर मिलेगी, जबकि मेस्टा को ट्रोई (Troi), एरंगेल (Erange) और ट्रेनिंग ग्राउंड पर पाया जा सकता है।
 

नए वेपन

नए अपडेट के बाद प्‍लेयर्स नई असॉल्‍ट राइफल L85A3 हासिल कर सकते हैं। यह राइफल बाकी सभी असॉल्ट राइफलों के मुकाबले ज्‍यादा डैमेज आउटपुट देती है और 5.56 mm बारूद इस्‍तेमाल करती है। 
Advertisement
 

एक्‍सपेंडेट गन कस्‍टमाइजेशन

M416, SLR और L85A3 वेपन के लिए नए कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शन जोड़े गए हैं। अब M416 में प्‍लेयर्स एक लंबा बैरल जोड़ सकते हैं। इससे डैमेज को बढ़ाया जा सकेगा। 
 

मेरिट पॉइंट सिस्‍टम 

पॉजिटिव खेल को बढ़ावा देने के लिए मेरिट पॉइंट सिस्टम शुरू किया गया है। अगर प्‍लेयर्स को निगेटिव व्‍यवहार के लिए रिपोर्ट किया जाता है, तो वो मेरिट पॉइंट खो देंगे। अगर उनके मेरिट पॉइंट एक लिमिट से नीचे आते हैं, तो वो तब तक स्क्वाड मोड नहीं खेल पाएंगे, जब तक सोलो प्‍ले के जर‍िए वह अपने पॉइंट नहीं बढ़ा लेते।

 
 
रिव्यू
    • Good
    • PC-like gameplay
    • New weapons, cars, and maps
    • Drones, revival and recruit system keeps the game engaging
    • Much better graphics and lighting
    • Futuristic elements
    • Bad
    • Cannot port old account into PUBG: New State
    • A couple of bugs and glitches that can be irritating
    • Demands a lot from your smartphone in terms of graphical prowess
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    Android, iOS, iPadOS

    Modes

    Multiplayer

    Series

    PUBG

    PEGI Rating

    12+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
    2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
    3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
    2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
    3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
    4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
    5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
    6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
    7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
    8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
    9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
    10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.