PUBG Mobile में आया नया Snow Walker सेट, ऐसे मिलेगा...

PUBG Mobile में Snow Walker सेट के साथ एक Snow Headgear भी पेश किया गया है। स्नो वॉकर सेट प्रीमियम क्रेट का हिस्सा है, जिसको एक बार खेलने के लिए 60 यूसी देनी होती है और 10 बार खोलने के लिए 540 यूसी।

PUBG Mobile में आया नया Snow Walker सेट, ऐसे मिलेगा...

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट Miramar 2.0 मैप के साथ 7 मई को जारी होगा

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile का नया स्नो वॉकर सेट ट्विलाइट क्रेट्स में उपलब्ध है
  • एक क्रेट की कीमत है 60 यूसी और 10 बार खोलने के लिए देने होंगे 540 यूसी
  • नए आउटफिट के साथ पबजी मोबाइल में नया स्नो हेडगियर भी जोड़ा गया
विज्ञापन
PUBG Mobile ने एक नया Snow Walker सेट पेश किया है, जिसे Twilight Hunt क्रेट्स के ज़रिए हासिल किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने गेम में लकी स्पिन सेक्शन के अंदर Arctic Explorer सेट भी पेश किया था। ट्विलाइट हंट क्रेट्स में प्लेयर्स के लिए सफेद, नारंगी और काले रंग की हथियारों की स्किन भी शामिल हैं, एक नया प्लैनेटरी पॉट और रॉयट स्क्वाड सेट भी शामिल है। नए स्नो वॉकर सेट के साथ एक स्नो वॉकर हेडगियर भी गेम से जोड़ा गया है, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है। लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम ने हाल ही में घोषणा की है कि PUBG Mobile को 7 मई को एक बड़ा 0.18.0 अपडेट मिलने जा रहा है।

Tencent Games ने अपने पबजी मोबाइल ट्विटर हैंडल के ज़रिए से नए स्नो वॉकर सेट की घोषणा की। एक नया स्नो वॉकर हेडगियर भी पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक मुखौटे के साथ एक गोल्डन चश्मा है। स्नो वॉकर सेट में एक सफेद स्कार्फ, एक गोल्डन वेस्ट और सफेद पैंट है। यह ट्विलाइट हंट क्रेट का हिस्सा है और यूसी 60 में एक क्रेट खरीदी जा सकती है।
 

यूसी (अननोन कैश) क्रेडिट या गेम मुद्रा का एक रूप है, जिसका इस्तेमाल आप PUBG शॉप से प्रीमियम आइटम खरीदने के लिए कर सकते हैं। यूसी को प्लेयर गेम के अंदर ही सल पैसों से खरीद सकते हैं। इस समय 60 यूसी 79 रुपये के बराबर है। अन्य क्रेट्स की तरह ही ट्विलाइट क्रेट के भी एक साथ 10 क्रेट्स खरीदी जा सकती हैं, जिनकी कीमत यूसी 540 है। स्नो वॉकर हेडर को अलग से खरीदा जा सकेगा। इस खेल में कई आउटफिट विकल्प और हथियारों की स्किन वाले क्रेट्स मौजूद हैं।


बात करें PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट की तो यह आगामी अपडेट 7 मई को जारी होने वाला है। यह काफी बड़ा अपडेट होगा, क्योंकि इसमें गेम में नया Miramar 2.0 मैप भी आ रहा है। इस नए मैप में एक नया रेसिंग रैंप, वाटर सिटी नाम का एक नया क्षेत्र और नई गोल्डन मिराडो गाड़ी जोड़ी जाएगी। मैप में वेंडिंग मशीनें भी होंगी, जो पेन किलर और एनर्जी ड्रिंक देगी। अपडेट में नए सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड और जंगल एडवेंचर गाइड जैसे नए मोड्स भी जोड़े जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »