Battlegrounds Mobile India खेलने के लिए मोबाइल नंबर वेरिफाई कराना होगा!

दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India का सपोर्ट पेज अपडेट किया है, जिसके अनुसार, गेम में लॉग-इन करने के लिए "OTP" ऑथेंटिकेशन देना होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 जून 2021 18:03 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile का सपोर्ट पेज हुआ अपडेट
  • नया गेम खेलने के लिए मोबाइल नंबर को OTP के जरिए कराना होगा वेरिफाई
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गेम में लॉग-इन के अन्य विकल्प होंगे या नहीं

Battlegrounds Mobile India भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है

Battlegrounds Mobile India ने प्लेयर्स को गेम के ओटीपी ऑथेंटिकेशन के बारे में जानकारी देने के लिए अपने सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। पेज से पता चलता है कि प्लेयर्स को गेम में लॉग-इन करने के लिए OTP डालना होगा। इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि यह OTP सिस्टम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में लॉग इन करने का एकमात्र तरीका होगा। इससे पहले PUBG Mobile में Facebook, Google Play या Guest अकाउंट के जरिए लॉग-इन करने के विकल्प मिलते थे। Battlegrounds Mobile India, पबजी मोबाइल का भारतीय वर्ज़न है और इसकी रिलीज डेट की जानकारी अभी भी पर्दे के पीछे रखी गई है।

दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON ने Battlegrounds Mobile India का सपोर्ट पेज अपडेट किया है, जिसके अनुसार, गेम में लॉग-इन करने के लिए "OTP" ऑथेंटिकेशन देना होगा। इसमें कई जानकारियां मुहैया कराई गई है, जैसे कि प्लेयर्स कितनी बार ओटीपी की मांग कर सकता है, ओटीपी की वैधता कितने समय तक रहेगी आदि। इससे पता चलता है कि गेम को खेलने के लिए प्लेयर्स को अपना फोन नंबर रजिस्टर कराना होगा और केवल OTP वेरिफाई करने बाद ही वे गेम खेलने में सक्षम होंगे, जिसका सीधा मतलब यह है कि गेम खेलने के लिए मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

Battlegrounds Mobile India की वेबसाइट में लिखा है कि एक यूज़र तीन बार 'वेरिफाई कोड' दर्ज कर सकता है, जिसके बाद यह काम नहीं करेगा। एक वेरिफिकेशन कोड पांच मिनट के लिए मान्य होगा और प्लेयर केवल 10 बार OTP रिक्वेस्ट कर सकता है, जिसके बाद वह 24 घंटे के लिए रिक्वेस्ट करने के लिए प्रतिबंधित हो जाएगा। एक फोन नंबर को अधिकतम 10 अकाउंट पर रजिस्टर किया जा सकता है।

PUBG Mobile को पिछले साल सितंबर में देश में बैन कर दिया गया था। जबकि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया काफी हद तक समान बैटल रोयाल अनुभव देगा। हालांकि भारतीय प्लेयर्स के लिए इस गेम में कुछ छोटे बदलाव भी होंगे। पबजी मोबाइल में प्लेयर्स को फेसबुक और ट्विटर के साथ-साथ Google Play और Guest अकाउंट के जरिए लॉग-इन करने का विकल्प मिलता था।
Advertisement

यह PUBG Mobile से Battlegrounds Mobile India में डेटा माइग्रेशन के लिए कुछ चिंताएं पैदा करता है। यूं तो KRAFTON ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि भारत में पबजी मोबाइल प्लेयर्स अपने डेटा को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में ट्रांस्फर कर सकेंगे या नहीं, लेकिन पबजी मोबाइल संबंधित कंटेंट पोस्ट करने वाले GodNixon ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो डालते हुए कहा कि इसकी काफी अधिक संभावना होगी कि प्लेयर्स ऐसा करने में सक्षम होंगे। लेकिन अब, जब लॉग-इन करने का तरीका अलग प्रतीत होता है, तो ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि डेटा माइग्रेशन अभी भी हो सकेगा या नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि OTP के जरिए लॉग-इन करने वाले विकल्प के अलावा गेम में पबजी मोबाइल में शामिल विकल्पों को भी बरकरार रखा जाए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.