PUBG Mobile में जल्द आएगा Erangel मैप का नया वर्ज़न!

PUBG Mobile के नए Erangel 2.0 मैप में गाड़ियो के लिए कस्टोमाइज़ेबल वर्ज़न को भी जोड़ा गया है।

PUBG Mobile में जल्द आएगा Erangel मैप का नया वर्ज़न!

PUBG Mobile Erangel 2.0 को Game For Peace गेम के बीटा वर्ज़न में देखा गया है

ख़ास बातें
  • Miramar 2.0 के बाद अब Erangel 2.0 पर चल रहा है काम
  • बेहतर ग्राफिक्स और डिटेलिंग के साथ आएगा मैप का नया वर्ज़न
  • PUBG Mobile के चीनी वर्ज़न Game For Peace के बीटा में दिखाई दिया नया मैप
विज्ञापन
PUBG Mobile अपने लोकप्रिय और सबसे पहले मैप Erangel को कुछ बड़े अपडेट्स के साथ पेश कर सकता है। Miramar 2.0 अपग्रेड के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि डेवलपर्स गेम में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मैप इरेंगल का नया वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है, जिसे अब पबजी मोबाइल के चीनी वर्ज़न, Game For Peace के बीटा वर्ज़न में देखा गया है। Erangel 2.0 (अपेक्षित नाम), नए फीचर्स, मैकेनिक्स और ग्राफिकल सुधारों के साथ आता है। यह उम्मीद की जा रही है कि क्योंकि नया नक्शा गेम के चीनी वर्ज़न में दिखाया गया है, इसलिए यह जल्द ही ग्लोबल वर्ज़न पर अपना रास्ता बना सकता है।
 

PUBG Mobile Erangel 2.0

Sportskeeda स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैप में मैकेनिक्स और ग्राफिक्स दोनों में कई बदलाव और सुधार किए गए हैं। इरेंगल 2.0 को पबजी मोबाइल के चीनी वर्ज़न, गेम फॉर पीस के बीटा वर्ज़न में जोड़ा गया है। यह नया मैप रूट प्लानर, नए बेहतर ग्राफिक्स, गाड़ियों के लिए बेहतर और कस्टोमाइज़ेबल कंट्रोल्स और अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स जैसे फीचर्स लाता है।

रूट प्लानर फीचर में प्लेयर्स मैप में पहले से ही अलग-अलग जगहों पर मार्क लगा सकते हैं और गेम में उन्हें कहां-कहां जाना है पहले से तय कर सकते हैं। इससे प्लेयर्स को गेम के दौरान बार बार मैप खोलने की ज़रूरत नहीं होगी।

Games For Peace के बीटा वर्ज़न में अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स सेटिंग्स विकल्प भी जोड़ा गया है। यह फीचर विशेष रूप से मुख्य PUBG Mobile के ग्लोबल वर्ज़न पर पहले से ही मौजूद है, लेकिन बीटा वर्ज़न में नहीं।

नए Erangel 2.0 मैप में गाड़ियो के लिए कस्टोमाइज़ेबल वर्ज़न को भी जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर प्लेयर्स को अपने कंट्रोल्स को गेम खेलते समय भी बदलने की अनुमति देता है। इसके अलावा रिपोर्ट यह भी बताती है कि Erangel 2.0 में ग्राफिक्स में भी सुधार हुए हैं, जिसका मतलब है कि मैप में भरपूर डिटेल शामिल होगी। इमारतों के अंदरूनी हिस्सों में भी बदलाव किए जाएंगे, कुछ अन्य और रंगों को भी थोड़ा आकर्षक बनाया जाएगा। 


अब तक, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह नया अपडेटेड मैप गेम के ग्लोबल वर्ज़न पर कब आएगा। पिछले महीने, PUBG Mobile में Miramar 2.0 मैप को जोड़ा गया था। यह मैप 0.18.0 अपडेट के साथ लाया गया था और उम्मीद है कि इसी तरह अपडेट के जरिए Erangel के नए वर्ज़न को भी पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  3. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  5. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  6. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  7. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  8. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »