PUBG Mobile के चीनी वर्ज़न को मिला Erangel 2.0 मैप, सामने आया वीडियो

Erangel 2.0 के ग्राफिक्स में काफी बदलाव किए गए हैं और सुधार भी। इसमें पर्यावरण और इमारतों की बनावट में बदालव किए गए हैं और ज्यादा अच्छी डिटेल जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जून 2020 15:30 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के चीनी वर्ज़न को Game For Peace कहा जाता है
  • अधिकतर गेम फॉर पीस के फीचर्स पबजी मोबाइल में भी होते हैं रिलीज़
  • बेहतरीन ग्राफिक्स, बंकर, नई इमारतों के साथ इरेंगल 2.0 में जुड़े नए फीचर्स

PUBG Mobile के चीनी वर्ज़न Game For Peace में Erangel 2.0 आ गया है

PUBG Mobile को चीन में Game For Peace कहा जाता है। इस दोनों वर्ज़न के कुछ अंतर भी हैं, लेकिन आम तौर पर, चीनी वर्ज़न में आने वाले फीचर कुछ समय बाद ग्लोबल वर्ज़न में भी जारी किए जाते हैं। ऐसे में बता दें कि पबजी मोबइल के चीनी संस्करण को Erangel 2.0 मैप मिल गया है। इस मैप का प्लेयर्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि यह फिलहाल गेम ऑफ पीस के लिए पेश किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इरेंगल 2.0 जल्द ही पबजी मोबाइल ग्लोबल को भी मिलेगा। नया मैप कई बदलावों और सुधारों के साथ आता है।
 

Erangel 2.0 new features

यूट्यूबर Mr. Ghost Gaming द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गेम फॉर पीस में बेहतर ग्राफिक्स, नए क्षेत्रों, नए मोड, नई इमारतों, वाटर रिफ्लैक्श और भी कई फीचर्स के साथ Erangel 2.0 दिखाया गया है।
Advertisement

इरेंगल 2.0 के ग्राफिक्स में काफी बदलाव किए गए हैं और सुधार भी। इसमें पर्यावरण और इमारतों की बनावट में बदालव किए गए हैं और ज्यादा अच्छी डिटेल जोड़ी गई हैं। आकाश, पानी और ग्रीनरी को असल दिखने वाला बनाया गया है। इन सुधारों के साथ, अल्ट्रा हाई क्वालिटी विकल्प भी अब उपलब्ध हो गया है। कुछ इमारतों में तहखाने भी जोड़े गए हैं और न्यूक्लियर प्लांट, माइन और जेल क्षेत्रों को एक नए लेआउट मिला है। मैप में कुछ नए बेकार पड़े टैंक, घोड़े के कंकाल, बंकर और खाइयां भी जोड़ी गई हैं।

PUBG Mobile में Payload Mode 2.0 भी आने वाला है, जो गेम में यूएवी कंट्रोल टर्मिनल, व्यक्तिगत सैनिक रडार और विस्फोट प्रूफ कपड़ों जैसे नए उपकरण लाएगा। UAZ, Dacia और Buggy जैसे वाहनों के नए आर्म्ड वर्ज़न भी जोड़े जाएंगे। नए हथियारों में M202 क्वाडरुपल रॉकेट लांचर और AT4-A लेज़र ट्रैकिंग मिसाइल शामिल होंगी।
Advertisement

इसके अलावा पबजी मोबाइल Erangel 2.0 मैप में कई अन्य बदलाव आने की भी उम्मीद की जा रही है, जैसे सबमशीन गन ऑप्टिमाइजेशन, DBS बन्दूक में बदलाव, स्विमिंग बैलेंसिंग, व्हाइकल कंट्रोल कस्टमाइजेशन, ट्रेनिंग फील्ड सेंसिटिविटी एडजस्टमेंट, साउंड ऑप्टिमाइजेशन आदि।

अब तक, यह स्पष्ट नहीं है कि Erangel 2.0 पबजी मोबाइल के लिए अपना रास्ता कब बनाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, Erangel 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.