PUBG Mobile के भारतीय वर्जन BGMI की होगी वापसी? क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें सब कुछ

जुलाई 2022 में BGMI को बैन किया गया। शुरुआत में गेम के ब्लॉक होने की बात सामने आई, जिसके बाद खबर आई कि BGMI को देश के आईटी कानून के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 20:17 IST
ख़ास बातें
  • जुलाई 2022 में BGMI को बैन किया गया
  • BGMI को देश के आईटी कानून के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया
  • BGMI Android के Play Store और iOS के App Store पर उपलब्ध नहीं

BGMI को इस साल जुलाई में बैन किया गया था

PUBG Mobile गेम ने भारत में तहलका मचा दिया था। मोबाइल बैटल रोयाल ने देश में ई-स्पोर्ट्स के भविष्य को चार-चांद लगा दिए थे, लेकिन सितंबर 2020 में देश में मौजूद सभी पबजी प्लेयर्स को तब बड़ा झटका लगा, जब भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया। कुछ समय तक प्लेयर्स को समझ नहीं आया कि बैन क्यों लगाया गया है, लेकिन बाद में गेम पब्लिशर Krafton औरै सरकार की ओर से बैन के पीछे की वजह को स्पष्ट किया गया। लंबे समय के बाद, Krafton ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) को रिलीज किया, जो काफी हद तक बदले हुए नाम और कुछ छोटे बदलावों के PUBG Mobile ही था। हालांकि, फैंस की खुशी कुछ महीनों की थी, क्योंकि इस साल जुलाई में सरकार ने BGMI को भी बैन कर दिया। अब, इस गेम को बैन हुए तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है, ऐसे में अब गेम के भविष्य को लेकर फैंस की चिंताए बढ़ती नजर आ रही है।
 

Battlegrounds Mobile India Ban or Comeback: Whole storyline

जुलाई 2022 में BGMI को बैन किया गया। शुरुआत में गेम के ब्लॉक होने की बात सामने आई, जिसके बाद खबर आई कि BGMI को देश के आईटी कानून के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया था। यह वही कानून है, जिसके तहत PUBG Mobile सहित कई अन्य चीनी एप्स को बैन किया गया था। कुछ समय में BGMI Android के Play Store और iOS के App Store से हटा दिया गया

हालांकि, इसके बाद भी प्लेयर्स गेम को खेल सकते थे, क्योंकि इसके सर्वर एक्टिव थे। कुछ समय तक, ऑनलाइन यह अफवाहें फैली कि गेम सर्वर को भी जल्द बंद कर दिया जाएगा, जैसा PUBG Mobile के साथ हुआ। हालांकि, प्लेयर्स के लिए अच्छी बात यह रही कि BGMI को आज भी उन डिवाइस पर बिना VPN के खेला जा सकता है, जिनपर यह बैन होने से पहले से इंस्टॉल था। हालांकि, Krafton की ओर से गेम में कोई अपडेट प्राप्त नहीं किया जा सकता।

वहीं, यूं तो गेम मोबाइल ऐप स्टोर्स में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अभी भी इसे थर्ड-पार्टी स्टोर या ऑनलाइन APK के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है और खेला जा सकता है।

गेम को बैन हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक गेम पब्लिशर Krafton या सरकार की ओर से इसकी वापसी पर किसी प्रकार के संकेत नहीं दिए गए हैं। गेम को बैन करने के पीछे IT Act का सेक्शन 69A को कारण बताया गया था, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और कई अन्य कारणों के चलते कंटेंट तक पब्लिक एक्सेस को ब्लॉक करने की अनुमति देता है। नियम के तहत जारी आदेश आमतौर पर गोपनीय होते हैं।

अब बात यह आती है कि यदि सरकार ने BGMI को सुरक्षा की वजह से बैन किया था, तो उसे PUBG Mobile की तरह पूरी तरह से बैन होना चाहिए था, लेकिन सभी सर्वर बिना किसी परेशानी के काम कर रहे है।
Advertisement

हालिया हफ्तों में पॉपुलर यूट्यूबर Technical Guruji सहित कई यूट्यूबर्स ने दावे किए हैं कि BGMI के साथ-साथ बैन हुए कई ऐप्स को एंड्रॉयड और आईओएस स्टोर्स में दोबारा लिस्ट किया जा सकता है।
Advertisement

वापसी की बात को यह भी कुछ हद तक मजबूत करता है कि BGMI ने हाल ही में अपने YouTube चैनल और गेम अंदर नए  चार ट्यूटोरियल वीडियो पोस्ट किए। इनमें अकाउंट को बैन करने से जुड़े प्रश्नों के समाधान के साथ ही 'Prime' और 'Prime Plus' के लिए पेमेंट और फायदों के बारे में भी बताया गया है।

अभी तक Krafton ने गेम की वापसी से जुड़ा कोई संकेत जारी नहीं किया है। ऐसे में दावे के साथ यह कहना तो मुश्किल है कि गेम वापसी करेगा या नहीं, लेकिन कुछ संकेत इसकी वापसी की ओर इशारा जरूर कर रहे हैं। निश्चित तौर पर गेम की देश में डिमांड बहुत ज्यादा है। इस गेम ने देश में मोबाइल ई-स्पोर्ट को भी बढ़ावा दिया था। देखना होगा कि Krafton और सरकार के बीच होने वाली बातचीत और समझौतों के बाद गेम देश में वापसी करता है या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  2. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  3. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  4. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  5. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
  8. 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
  9. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.