इस कारण के चलते भारत में बैन हुआ BGMI, अन्य चीनी ऐप्स पर भी गिरी थी गाज

बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI के गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हट जाने के बारे में पता चला था। Krafton ने इस गेम को ओरिजिनल PUBG Mobile के भारत से बैन हो जाने के बाद लॉन्च किया था।

इस कारण के चलते भारत में बैन हुआ BGMI, अन्य चीनी ऐप्स पर भी गिरी थी गाज

Photo Credit: Krafton

ख़ास बातें
  • BGMI को आईटी लॉ के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है।
  • Krafton ने गेम ओरिजिनल PUBG Mobile बैन होने के बाद लॉन्च किया था।
  • यह गेम डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर या एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
हाल ही में हमें बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI के गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हट जाने के बारे में पता चला था। Krafton ने इस गेम को ओरिजिनल PUBG Mobile के भारत से बैन हो जाने के बाद लॉन्च किया था। अब गेमिंग लवर्स के लिए यह खबर किसी दुख से कम नहीं है, क्योंकि PUBG Mobile बैन होने के लंबे समय बाद उन्हें बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया के आने से राहत मिली थी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है उन्हें बता दें, भारतीय सरकार ने PUBG Mobile समेत कई चीनी एप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा में जोखिम बताते हुए बैन कर दिया था। तब से, BGMI को पॉपुलर बैटल रॉयल गेम की जगह भारत के लिए खास लॉन्च किया गया था। हालांकि अब, ऐसा लग रहा है की भारतीय बाजार में इसका यह वर्जन भी बैन किया जा रहा है। गूगल ने पहले एक आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा था कि- ''हमने प्रभावित डेवलपर को नोटिफाई कार दिया है और ऐप के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है।'' 

हालांकि, इस गेम को रिमूव क्यों किया गया है, इस पर कोई आधकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार BGMI को आईटी लॉ के सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है। यह वही लॉ है जिसके तहत अन्य चीनी एप्स को बैन किया गया था। अभी के लिए, यह गेम डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर या एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वो यूजर्स जिनके पास यह गेम पहले से स्मार्टफोन्स में इनस्टॉल है, वो अभी भी इसे खेल सकते हैं क्योंकि इसके सर्वर अभी भी एक्टिव हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, PUBG Mobile, Krafton
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  2. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  3. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  4. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  5. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
  8. 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
  9. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »