ऑनलाइन मनी गेमिंग पर सरकार के बैन को मिली पहली कानूनी चुनौती

रमी और पोकर जैसी गेम्स की पेशकश करने वाली A23 ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका में कहा है कि यह कानून स्किल की ऑनलाइन गेम्स खेलने के वैध बिजनेस को 'अपराध' बनाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 20:46 IST
ख़ास बातें
  • यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है
  • गेमिंग पर बैन से जुड़ा बिल संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया था
  • इस बैन को गेमिंग फर्म A23 ने अदालत में चुनौती दी है

देश के चुनिंदा गेम डिवेलपर्स और पब्लिशर्स ने एक एसोसिएशन भी बनाई है

हाल ही में ऑनलाइन मनी गेमिंग पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए बैन को अदालत में चुनौती दी गई है। पिछले सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग को चलाने और इनके विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा बिल संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया था। यह कानून इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। इस बैन को गेमिंग फर्म A23 ने अदालत में चुनौती दी है। 

यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। रमी और पोकर जैसी गेम्स की पेशकश करने वाली  A23 ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका में कहा है कि यह कानून स्किल की ऑनलाइन गेम्स खेलने के वैध बिजनेस को 'अपराध' बनाता है। इससे विभिन्न गेमिंग फर्मों को बंद करना होगा। इस याचिका में नए कानून को रमी और पोकर जैसी स्किल की गेम्स पर लागू करने को लेकर असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। 

A23 ने खुद को एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बताया है। इस फर्म का कहना है कि उसके पास सात करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इस याचिका को गुरुवार (28 अगस्त) को दायर किया गया है। इस याचिका को Reuters ने देखा है। IT मिनिस्ट्री ने इस बारे में भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। प्रमुख क्रिकेटर्स की ओर से एंडोर्समेंट्स और मार्केटिंग की कोशिशों से पिछले कुछ वर्षों में Dream11 और Mobile Premier League (MPL) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इन ऐप्स में वास्तविक प्लेयर्स के आधार पर वर्चुअल क्रिकेट टीमें बनाई जाती हैं। इनमें रनों, विकेटों और कैचों पर यूजर्स को प्वाइंट मिलते हैं। हालांकि, इन दोनों ऐप्स ने बैन के बाद अपनी ऑनलाइन मनी गेम्स को बंद कर दिया है। 

गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने Reuters को बताया कि MPL ने इस बैन को कानूनी चुनौती नहीं देने का फैसला किया है। इस सप्ताह की शुरुआत में देश के चुनिंदा गेम डिवेलपर्स और पब्लिशर्स ने एक एसोसिएशन बनाने की जानकारी दी थी। इंडियन गेम पब्लिशर्स एंड डिवेलपर्स एसोसिएशन (IGPDA) में SuperGaming, Reliance Games, Dot9 Games, Nazara Technologies, Gametion, nCore Games और कुछ अन्य फर्में शामिल हैं। IGPDA ने महाराष्ट्र सरकार के साथ भी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करने का प्रपोजल दिया है। इसके तहत, मुंबई में गेमिंग फर्मों और इनवेस्टर्स को लाने के लिए पॉलिसी की मांग की गई है। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.