Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स के पास 12.5 लाख रुपये जीतने का मौका, टूर्नामेंट के लिए यहां करें रजिस्टर

‘Gaming Masters 2.0' टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर करने के लिए प्लेयर्स को https://play.jiogames.com वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Jio और MediaTek ने घोषित किया Gaming Masters 2.0 टूर्नामेंट
  • 12.5 लाख रुपये प्राइज़ पूल के लिए लड़ेंगी टीम्स
  • 23 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 21 दिसंबर से शुरू होगा 'रोड टू फिनाले'

Battlegrounds Mobile India के Gaming Masters 2.0 टूर्नामेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा

Jio और MediaTek ने अपने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का दूसरा एडिशन 'Gaming Masters 2.0' लॉन्च किया है, जिसमें PUBG Mobile का भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India (BGMI) शामिल होगा। यह गेम दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton द्वारा पब्लिश किया गया है, और PUBG Studio द्वारा विकसित किया गया है। ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 12.5 लाख रुपये का प्राइज़ पूल होगा। जो प्लेयर्स इस टूर्नामेंट (BGMI Tournament) में भाग लेना चाहते हैं, वे अभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पिछले एडिशन में Garena Free Fire को शामिल किया गया था और इसमें 14,000 से अधिक टीम्स ने रजिस्टर किया था।
 

How to register for ‘Gaming Masters 2.0'

‘Gaming Masters 2.0' टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर करने के लिए प्लेयर्स को https://play.jiogames.com वेबसाइट पर जाना होगा। इस टू्र्नामेंट में जियो व नॉन-जियो यूज़र्स दोनों रजिस्टर कर सकते हैं और भाग लेने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देने की आवश्यकता नहीं है।

आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 'गेमिंग मास्टर्स 2.0' टूर्नामेंट तीन महीने तक चलेगा। यह 23 नवंबर से शुरू होगा और 10 जनवरी को समाप्त होगा। क्वालीफायर 1 भाग 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक चलेगा। इसी तरह, क्वालिफायर 2 भाग 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक, क्वालिफायर 3 भाग 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद, आखिरी क्वालिफायर 4 भाग का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा। क्वालिफायर के बाद 'रोड टू फिनाले' खेला जाएगा, जो 21 दिसंबर से शुरू होगा।

जो लोग टूर्नामेंट देखना चाहते हैं, उनके लिए Jio, JioGames Watch, JioTV HD Esports Channel, Facebook और JioGames YouTube चैनल पर सभी मैच को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

हाल ही में, BGMI डेवलपर Krafton ने घोषणा की थी कि भारत के प्लेयर्स एशियाई गेम्स 2022 में ई-स्पोर्ट्स मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम होंगे, जो चीन के हांग्जो (Hangzhou) में 10 सितंबर से 25 सितंबर तक होने वाले हैं। इस इवेंट में प्लेयर लीग ऑफ लीजेंड्स (League of Legends), एरिना ऑफ वेलोर (Arena of Valor), ईए स्पोर्ट्स फीफा (EA Sports FIFA), डोटा 2 (DOTA 2), हर्थस्टोन (Hearthstone), स्ट्रीट फाइटर 5 (Street Fighter V) और ड्रीम थ्री किंग्स 2 (Dream Three Kingdoms 2) जैसे अन्य गेम्स में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  5. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.