• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी लिए Roblox गेम्स सही या गलत? CEO का जवाब सुनकर माता पिता हैरान!

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी लिए Roblox गेम्स सही या गलत? CEO का जवाब सुनकर माता-पिता हैरान!

Roblox दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसके डेली 80 मिलियन से ज्यादा एक्टिव प्लेयर्स हैं, जिनमें से लगभग 40% की उम्र 13 साल से कम है।

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी लिए Roblox गेम्स सही या गलत? CEO का जवाब सुनकर माता-पिता हैरान!

Photo Credit: Google Play

ख़ास बातें
  • "अगर पैरेंट्स चिंतित हैं, तो बच्चों को प्लेटफॉर्म से दूर रखें" Roblox CEO
  • BBC की जांच में सामने आई प्लेटफॉर्म की सुरक्षा खामियां
  • कंपनी ने कहा, "हर गलत हरकत पर नजर, जरूरत पड़ी तो कानून तक पहुंचेंगे
विज्ञापन
Roblox के CEO डेविड बासजुकी ने कहा है कि अगर माता-पिता अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो वे उन्हें Roblox से दूर रख सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनी बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और इस पर लगातार काम कर रही है। Roblox दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसके डेली 80 मिलियन से ज्यादा एक्टिव प्लेयर्स हैं, जिनमें से लगभग 40% की उम्र 13 साल से कम है। इस प्लेटफॉर्म को लेकर कई बार बुलिंग, ग्रूमिंग और अनुचित कंटेंट से बच्चों को खतरा होने की शिकायतें सामने आई हैं।

BBC को दिए इंटरव्यू में बासजुकी ने माता-पिता की उनके बच्चों को लेकर चिंता पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता उनके बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं, तो उन्हें अपने बच्चों को Roblox से दूर रखना चाहिए। अपने बयान में बासजुकी ने कहा, "अगर आप असहज महसूस करते हैं, तो अपने बच्चों को Roblox इस्तेमाल न करने दें। मैं हमेशा माता-पिता पर भरोसा करता हूं कि वे अपने बच्चों के लिए सही फैसला लेंगे।"

इस इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए, Mumsnet की CEO जस्टिन रॉबर्ट्स ने BBC से कहा कि कई माता-पिता बच्चों के Roblox यूसेज को कंट्रोल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पेरेंटल कंट्रोल मौजूद हैं, लेकिन 24/7 बच्चों पर नजर रखना मुश्किल होता है।"

इसी तरह, Scummy Mummies पॉडकास्ट की एली गिब्सन ने कहा कि CEO का जवाब "थोड़ा आसान रास्ता निकालने" जैसा लगता है। उन्होंने कहा, "जब सभी दोस्त Roblox खेल रहे होते हैं, तो बच्चों को इससे दूर रखना आसान नहीं होता।"

बासज़ुकी ने पब्लिकेशन से कहा कि कंपनी हर तरह की अनुचित एक्टिविटी पर नजर रखती है। "हम बुलिंग, उत्पीड़न और अनुचित बातचीत को ट्रैक करते हैं। अगर जरूरत हो तो हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक भी पहुंचते हैं।"

पिछले साल, Roblox ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग और कुछ "हैंगआउट एक्सपीरियंस" पर बैन लगा दिया था। हालांकि, BBC के मुताबिक, पब्लिकेशन ने अपनी जांच में पाया कि प्लेटफॉर्म पर अब भी सुरक्षा खामियां मौजूद हैं। पब्लिकेशन ने दो फेक अकाउंट बनाकर जांच की और पाया कि कुछ फिल्टर बातचीत को रोकने में सक्षम नहीं थे।

जब यह निष्कर्ष बासजुकी को दिखाया गया, तो उन्होंने कहा, "इससे पता चलता है कि हमारा सिक्योरिटी सिस्टम बेहतर है, क्योंकि लोग हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए अन्य प्लेटफॉर्म की ओर भागते हैं।"

BBC द्वारा जब पूछा गया कि क्या Roblox द्वारा सुझाए गए कुछ गेम 11 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त हैं?" जिनमें "Late Night Boys And Girls Club RP", "Squid Game" और "Shoot Down Planes…Because Why Not?" जैसे टाइटल शामिल थे। बासजुकी ने जवाब में कहा कि वे Roblox के उम्र-आधारित रेटिंग सिस्टम पर भरोसा करते हैं।

Roblox का कहना है कि वह AI और अन्य मॉडरेशन टूल्स के जरिए सुरक्षा को लगातार सुधार रहा है। लेकिन माता-पिता और विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केवल प्लेटफॉर्म की नहीं, बल्कि पेरेंट्स की भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: roblox, Roblox Games, Roblox Saftey, Roblox CEO
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »