GTA VI Trailer 2: Vice City की गलियों में फिर से बजेगा क्राइम का अलार्म, यहां देखें ट्रेलर वीडियो

इस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट रही Lucia और Jason की जोड़ी, जिन्हें इस बार प्राइमरी कैरेक्टर्स माना जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट रही Lucia और Jason की जोड़ी है
  • फैंस ने Lucia को देखकर Bonnie & Clyde की जोड़ी याद कर ली है
  • ट्विटर पर “GTA BonnieClyde” ट्रेंड कर रहा है

Photo Credit: Rockstar Games

GTA VI का दूसरा ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसका तूफान आ चुका है। Rockstar Games ने अपने बहुचर्चित गेम Grand Theft Auto VI का नया ट्रेलर YouTube और सोशल मीडिया पर डालते ही गेमिंग कम्युनिटी में खलबली मचा दी है। ट्रेलर एक बार फिर Vice City की रंगीन गलियों में ले जाता है, लेकिन इस बार कहानी में पहले से कहीं ज्यादा ड्रामा, एक्शन और इमोशन है। लगभग 1 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर में कई नए कैरेक्टर्स, हाई-ऑक्टेन कार चेज, हवाई शॉट्स और एक बेहद सिनेमैटिक प्रजेंटेशन दिखा है, जिससे साफ है कि GTA इस बार अपने आपको ही पीछे छोड़ने वाला है।

इस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट रही Lucia और Jason की जोड़ी, जिन्हें इस बार प्राइमरी कैरेक्टर्स माना जा रहा है। ट्रेलर से साफ होता है कि दोनों की कहानी एक लव-क्राइम एंगल पर बेस्ड होगी, जिसमें फुल-ऑन बैंक रॉबरीज, पुलिस से भागना और Vice City की नाइटलाइफ शामिल है। फैंस ने Lucia को देखकर Bonnie & Clyde की जोड़ी याद कर ली है और ट्विटर पर “GTA BonnieClyde” ट्रेंड कर रहा है।
Advertisement


अब बात करें ग्राफिक्स की, तो इस बार Rockstar ने रियल-टाइम रेंडरिंग और अपने नए इंजन Rage को और पावरफुल बनाया है। गेम के सीन में जो सूरज की रोशनी, रियलिस्टिक रिफ्लेक्शन और डिटेल्सड क्राउड एनिमेशन्स हैं, वो सीधे बता देते हैं कि GTA VI, सिर्फ एक गेम नहीं बल्कि एक सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस बनने वाला है। खास बात ये है कि ट्रेलर में कुछ लाइव स्ट्रीमर्स और TikTok स्टाइल के वीडियो भी डाले गए हैं, जिससे साफ है कि गेम इस बार मॉडर्न जेनरेशन को पूरी तरह टारगेट कर रहा है।
Advertisement

जहां तक रिलीज डेट की बात है, Rockstar GTA VI को 26 मई 2026 में लॉन्च करेगा। गेम PS5 और Xbox Series X/S पर रिलीज होगा, जबकि PC वर्जन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर गेमर्स का एक्साइटमेंट हाई है। यूट्यूब पर ट्रेलर ने कुछ ही घंटों में मिलियन्स में व्यूज क्रॉस कर लिए और #GTAVI फिर से ट्रेंड करने लगा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.