FAU-G में आया मल्टीप्लेयर Team Deathmatch मोड, नए हथियारों के साथ मिला नया मैप भी

Google Play पर दी जानकारी के अनुसार, इसमें चुनने के लिए कई हथियार होंगे और यह फास्ट पेस्ड गेम होगा। इसमें 5 प्लेयर्स की टीम होगी हथियार वास्तविक दुनिया से प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जून 2021 13:55 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G को 5V5 Team Deathmatch मोड मिला है
  • FAU-G: Multiplayer (Early Access) नाम के एक अलग ऐप को करना होगा इंस्टॉल
  • फिलहाल सीमित स्लॉट्स के साथ Closed Beta में Google Play पर उपलब्ध

FAU-G TDM को फिलहाल एक अलग ऐप के जरिए रिलीज़ किया गया है

FAU-G को आखिरकार टीम डेथमैच मोड (Team Deathmatch Mode) मिल गया है, हालांकि यह एक अलग गेम के जरिए खेला जा सकेगा, जिसका मतलब यह है कि आपको इस मोड को खेलने के लिए एक अलग ऐप इंस्टॉल करना पड़ेगा। इसकी उपलब्धता की जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्विटर पर साझा की और यह भी बताया कि टीम डेथमैच मोड (TDM) अभी बीटा में है और अभी इसकी टेस्टिंग के लिए सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं। FAU-G को बैंगलोर स्थित स्टूडियो nCore Games द्वारा विकसित किया गया है और पिछले साल सितंबर में देश में PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगने के बाद इसकी घोषणा की गई थी। उस समय इसे पबजी मोबाइल का प्रतिद्वंदी माना जा रहा था, लेकिन डेवलपर्स ने बाद में स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और nCore Games के संस्थापक विशाल गोंडल (Vishal Gondal) ने पिछले साल सितंबर में FAU-G की घोषणा की थी और इस गेम को काफी देरी के बाद इस साल 26 जनवरी को जारी किया गया था। लॉन्च के समय, 'Free for All' और 5v5 'Team Deathmatch' मोड को कमिंग सून लेबल के साथ गेम मेन्यू में जोड़ा गया था। अब, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के ट्वीट के अनुसार, 5v5 'टीम डेथमैच' मोड क्लोज्ड बीटा में लाइव है। लेकिन, यह Google Play पर FAU-G: Multiplayer (Early Access) नाम के एक अलग ऐप के रूप में उपलब्ध है। फिलहाल इसमें टेस्टिंग के लिए सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं।

अभी तक, FAU-G: मल्टीप्लेयर केवल Google Play पर उपलब्ध है और iOS यूज़र्स के लिए फिलहाल कोई क्लोज़्ड बीटा नहीं है। यह Bazaar नाम के एक नए मैप पर 5v5 टीम डेथमैच मोड लाता है। Google Play पर दी जानकारी के अनुसार, इसमें चुनने के लिए कई हथियार होंगे और यह फास्ट पेस्ड गेम होगा। इसमें 5 प्लेयर्स की टीम होगी हथियार वास्तविक दुनिया से प्रेरित होंगे।

मूल FAU-G: Fearless and United Guards गेम अभी भी टीम डेथमैच और फ्री फॉर ऑल मोड्स को कमिंग सून ही दिखा रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि मल्टीप्लेयर मोड आगे भी अलग ऐप का हिस्सा रहेगा या मूल FAU-G गेम के भीतर आ जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.