BGMI को चढ़ा Cricket World Cup का फीवर, Hardik Pandya क्रेट के साथ कई स्पेशल इवेंट शुरू

BGMI Hardik Pandya के साथ मिलकर क्रिकेट विश्व कप 2023 का जश्न मना रहा है। Krafton प्लेयर्स को एक खास गेमिंग अनुभव देने के लिए तैयार है।

BGMI को चढ़ा Cricket World Cup का फीवर, Hardik Pandya क्रेट के साथ कई स्पेशल इवेंट शुरू
ख़ास बातें
  • BGMI Hardik Pandya के साथ मिलकर क्रिकेट विश्व कप 2023 का जश्न मना रहा है
  • Krafton प्लेयर्स को एक खास गेमिंग अनुभव देने के लिए तैयार है
  • गेम में आया खास Hardik Crate
विज्ञापन
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ साझेदारी की है। इसमें गेम के अंदर एक खास हार्दिक पांड्या क्रेट शामिल की गई है और साथ ही आने वाले दिनों में कई क्रिकेट संबंधी इवेंट भी शुरू होंगे। बता दें कि हाल ही में BGMI को Zombie मोड के साथ एक नया अपडेट मिला है, जिसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।

BGMI Hardik Pandya के साथ मिलकर क्रिकेट विश्व कप 2023 का जश्न मना रहा है। Krafton प्लेयर्स को एक खास गेमिंग अनुभव देने के लिए तैयार है। 11 अक्टूबर से शुरू हो चुके और 30 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले इस खास इवेंट में BGMI ने "हार्दिक क्रेट" को गेम में शामिल किया है। गेम में क्रिकेट-प्रेरित मिनी, पॉपअप और लॉबी-साइड बैनर्स शामिल किए गए हैं, जो प्लेयर्स को इस क्रिकेट-थीम वाले हार्दिक क्रेट तक ले जाते हैं। इस क्रेट की कीमत 33 UC है। क्रेट के अंदर, गेमर्स को हार्दिक के नाम और जर्सी नंबर वाले दो आउटफिट मिलेंगे।
 

इतना ही नहीं, क्रिकेट-थीम वाले इवेंट को भी शुरू किया गया है, जिनमें से एक "वर्ल्ड कप एक्सचेंज सेंटर" है, जो एक समर्पित क्षेत्र है जहां प्लेयर्स BGMI खेलते हुए क्रिकेट की दुनिया का मजा ले सकते हैं।

BGMI मैचों में भाग लेने और इन-गेम कार्यों को पूरा करके, प्लेयर्स एक्सचेंज टोकन अर्जित कर सकते हैं, जिसमें क्रिकेट बैट और क्रिकेट बॉल जैसे आइटम्स शामिल हैं।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) ने अपना नया 2.8 अपडेट लॉन्च किया है, जो 'जॉम्बी एज' नाम का एक जॉम्बी-थीम वाला गेम मोड लाता है। अपडेट अब Android और iOS पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसमें मोड इरेंगल, लिविक और मिरामार मैप्स पर अनलॉक किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, BGMI Hardik Pandya
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »