Bgmi Lite India

Bgmi Lite India - ख़बरें

  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
    KRAFTON India ने BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक Android यूजर्स के लिए गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर शुरू होगा। BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम में जाने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। iOS यूजर्स के लिए उपलब्धता और प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी। KRAFTON ने गेम के दूसरे फीचर्स और तकनीकी जरूरतों की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
  • BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
    BGMI गेम के फैन हैं और इसे कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेलना चाहते हैं तो जल्द ही गेम का लाइट वर्जन आ रहा है! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में इस गेम का लाइट वर्जन पेश करने वाली है।
  • Battlegrounds Mobile India के भारतीय यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार!
    सितंबर 2020 में भारत में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया गया था। उसके बाद क्राफ्टन ने भारतीयों के लिए गेम का स्पेशल एडिशन BGMI पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »