Apex Legends Mobile से लेकर Clash of Clans तक, ये हैं साल 2022 के बेस्ट मोबाइल गेम्स

गेम ऑफ द ईयर का खिताब Apex Legends Mobile को मिला है। इस गेम को EA द्वारा डेवलप किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • गेम ऑफ द ईयर का खिताब Apex Legends Mobile को मिला है
  • Rocket League Sideswipe है इस साल का बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम
  • Angry Birds Journey को मिला है Users' Choice का खिताब
Google ने 2022 के लिए अपनी बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें Apex Legends, Angry Birds सहित कई गेम्स शामिल हैं। गूगल ने इन गेम्स को कैटेगरी के हिसाब से बांटा है, जिनमें बेस्ट गेम, यूजर्स चॉइस, बेस्ट इंडीज, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट ऑनगोइंज कैटेगरी शामिल हैं। चलिए बिना देरी किए नजर डालते हैं Google की बेस्ट गेम्स ऑफ 2022 (Android Best Games of 2022) की लिस्ट में और देखते हैं कि इन्हें कितने लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।
 

Best Game of the Year: Apex Legends Mobile

गेम ऑफ द ईयर का खिताब Apex Legends Mobile को मिला है। इस गेम को EA द्वारा डेवलप किया गया है। यह एक बैटल रोयाल गेम है, जो Apex Legend यूनिवर्स पर आधारित है। इसके फीचर्स और करेक्टर PC और कॉन्सोल गेम के समान हैं। इसमें स्वाड बैटल फीचर भी है। 7 लाख से ज्यादा यूजर रिव्यू के साथ Play Store पर इस गेम की रेटिंग 4.3 है और इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 
Advertisement
 

Best Multiplayer: Rocket League Sideswipe

इस गेम का डेवलपर Psyonix Studios है। गेम को Play Store पर 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और 4 लाख से ज्यादा रिव्यू के साथ इसकी रेटिंग 4.3 है। Rocket League Sideswipe एक फुलबॉल गेम है, जिसे कार के द्वारा खेला जाता है।
 

Users' Choice: Angry Birds Journey

Angry Birds Journey गेम पॉपुलर एंग्री बर्ड फ्रेंचाइजी की लेटेस्ट पेशकश है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। करीब 2 लाख यूजर्स रिव्यू के साथ इसकी औसत रेटिंग 4.3 स्टार है। गेम को Rovio Entertainment Corporation द्वारा डेवलप किया गया है।
 

Best Indies: Dicey Dungeons

Dicey Dungeons एक पेड मोबाइल गेम है, जिसे खेलने के लिए आपको इसे Google Play स्टोर से खरीदना पड़ेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 420 रुपये है। निश्चित तौर पर पेड गेम होने के नाते इसके डाउनलोड्स कम है। गेम को 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
Advertisement
 

Best Story: Diablo Immortal

Diablo Immortal गेम को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और करीब 10 लाख यूजर रिव्यू के साथ इसकी रेटिंग 4.4 स्टार है। गेम को Blizzard Entertainment, Inc. द्वारा डेवलप किया गया है।
 

Best Ongoing: Clash of Clans

Clash of Clans लंबे अर्से से पॉपुलर और सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स में शामिल रहा है। इसकी पॉपुलेरिटी का पता इसके नंबर्स से लगता है। गेम की रेटिंग की बात करें, तो 6 करोड़ यूजर रिव्यू के साथ इसकी रेटिंग 4.5 स्टार है। इसे 50 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.