Apple App Store Awards 2025: ये अनोखे ऐप्स और गेम्स पहुंचे फाइनल में, देखें कौन होगा विजेता
Apple के App Store Awards 2025 में 12 कैटेगरी में सबसे इनोवेटिव ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है। इस वार्षिक अवार्ड प्रोग्राम में उन डेवलपर्स को अवार्ड दिया जाता है, जो कि यूजर्स को रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाते हैं, प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। Apple जल्द ही ग्लोबल क्रिएटर्स के इस चुनिंदा ग्रुप से विनर की घोषणा करेगा।