• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल Amazon पर 11 दिसंबर से खरीदें, 16GB रैम, 7 इंच FHD डिस्प्ले से है लैस

Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल Amazon पर 11 दिसंबर से खरीदें, 16GB रैम, 7 इंच FHD डिस्प्ले से है लैस

Asus ROG Ally में 7 इंच का IPS डिस्प्ले है जो कि 1920 x 1080 पिक्सल के फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल Amazon पर 11 दिसंबर से खरीदें, 16GB रैम, 7 इंच FHD डिस्प्ले से है लैस

Photo Credit: Amazon

Asus ROG Ally में 7 इंच का IPS डिस्प्ले है जो कि 1920 x 1080 पिक्सल के फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Asus ROG Ally में 7 इंच का IPS डिस्प्ले है
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • डिवाइस में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है
विज्ञापन
Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया था। गेमिंग कंसोल में 16GB LPDDR5 RAM मिलती है और गेम्स को स्टोर करने के लिए 512GB NVMe स्टोरेज मिलती है। यह हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल है जिसमें 7 इंच फुल-एचडी (1,920x1080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। गेमिंग कंसोल खरीद के लिए Flipkart और Asus ऑनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध था। लेकिन अब इसे Amazon पर भी लॉन्च किया जा  रहा है। डिटेल्स हम आपको बता रहे हैं। 

Asus ROG Ally गेमिंग कंसोल Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होने वाला है। 11 दिसंबर से इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। Amazon India ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। हालांकि यहां पर कंसोल का प्राइस खबर लिखे जाने तक रिवील नहीं किया गया था। लेकिन जल्द ही इसका प्राइस लिस्ट हो सकता है। संभावना है कि कंपनी इसके साथ कुछ डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर सकती है। लेकिन स्पेसिफिकेशंस डिटेल यहां कंपनी ने दे दिए हैं। कंसोल की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस हम आपको बता रहे हैं। 
 

Asus ROG Ally price

Asus ROG Ally की कीमत भारत में 69,990 रुपये है। फिलहाल इसे Flipkart से, और Asus स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Asus ROG Ally specifications

Asus ROG Ally में 7 इंच का IPS डिस्प्ले है जो कि 1920 x 1080 पिक्सल के फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है जो कि स्क्रीन को ड्यूरेबल बनाता है। इसमें AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए AMD RDNA 3 चिप लगी है। डिवाइस में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। 

गेमिंग कंसोल Windows 11 OS पर चलता है। इसमें डुअल स्पीकर मौजूद हैं। यह Asus' Smart Amplifier Technology से लैस है जिससे इसमें बेहतर ऑडिया क्वालिटी मिलती है। 40WHr बैटरी से लैस यह गेमिंग डिवाइस 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, USB 3.2 Gen2 Type C पोर्ट है, UHS-II microSD कार्ड रीडर भी है। गेमिंग कंसोल तीन महीने के Xbox Game Pass Ultimate सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »