• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Amazon फिर लाई Grand Gaming Days Sale, लैपटॉप, मॉनिटर और गेम्स पर मिल रहा 50 से 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट!

Amazon फिर लाई Grand Gaming Days Sale, लैपटॉप, मॉनिटर और गेम्स पर मिल रहा 50 से 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट!

Amazon Grand Gaming Days Sale में 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट लैपटॉप, कन्सोल और एक्सेसरीज पर होगा इनमें Acer, Asus, Lenovo, LG, HP, Dell, Corsair, और JBL जैसी पॉपुलर ब्रांड्स हैं।

Amazon फिर लाई Grand Gaming Days Sale, लैपटॉप, मॉनिटर और गेम्स पर मिल रहा 50 से 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट!

Dell G3 पर मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट।

ख़ास बातें
  • Acer, Asus, Lenovo, LG, HP, Dell, Corsair, JBL जैसी ब्रांड्स भी शामिल।
  • बुधवार, 14 अपैल तक चलेगी सेल।
  • सेल में मिल रहा 50 से 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट।
विज्ञापन
Amazon Grand Gaming Days Sale भारत में शुरू हो चुकी है। अबकी बार सेल में 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की बात कही जा रही है। यह डिस्काउंट लैपटॉप, कन्सोल और एक्सेसरीज पर होगा। यह सेल बुधवार तक रहेगी। 14 अप्रैल की डील में गेमिंग लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर, हेडफोन, कन्सोल और ग्राफिक कार्ड्स पर ऑफर मिल रहे हैं। इनमें Acer, Asus, Lenovo, LG, HP, Dell, Corsair, और JBL जैसी पॉपुलर ब्रांड्स के अलावा और भी कई ब्रांड्स हैं। इस सेल में FIFA 20 (PC के लिए) जैसे गेम्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

Amazon Grand Gaming Days discount and offers


सेल में मिल रहे ऑफर्स के मुख्य आकर्षण बताने के लिए अमेजॉन ने अपनी Grand Gaming Days समर्पित एक माइक्रोसाइट भी बना दी है। इस साइट पर विभिन्न प्रकार के गेमिंग लैपटॉप्स, मॉनिटर्स और पेरीफेरल्स पर मिल रहे डिस्काउंट की लिस्ट दी गयी है। अमेजॉन का कहना है कि वह गेमिंग लैपटॉप्स और मॉनिटर्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है। इसी के साथ लो-लेटेंसी (low latency) वाले हेडफोन्स पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की बात कही गयी है। आपको 2,249 रुपये के शुरूआती दाम से ऑनलाइन मार्केट प्लेस में गेमिंग माइक्रोफोन भी मिल सकते हैं।

Amazon Grand Gaming Days sale में डिस्काउंट पर मिल रहे कुछ मुख्य लैपटॉप्स में Dell G3 भी है जो कि 72,990 रुपये में उपलब्ध है. पहले इसकी कीमत 73,990 रुपये थी। वहीं Lenovo Legion Y540 की कीमत 66,799 रुपये है जो कि एक समय में 1,29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. सेल में LG UltraGear 27 गेमिंग मॉनिटर भी है जो कि 20,999 रुपये में मिल रहा है. इसकी रिटेल कीमत सामान्यतया 21,990 रहती है।

गेम्स की बात करें तो Amazon sale में कुछ पॉपुलर गेम्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें FIFA 20 गेम 2,990 रुपये से घटकर 1,599 रुपये की कीमत में मिल रहा है।इतना ही नहीं, आपको इस सेल में गेमिंग माइस, माउस पेड्स, कीबोर्ड्स, गेमिंग हेडसेट्स और वाई-फाई राउटर्स पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Grand Gaming Days sale में कई गेमिंग प्रोडक्ट्स पर कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट और no-cost EMI के ऑप्शन भी मौजूद हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  3. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  5. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »