विमेन्स IPL के लिए शानदार रिस्पॉन्स, Viacom18 को 951 करोड़ रुपये में मीडिया राइट्स

पिछले वर्ष BCCI ने विमेन्स इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) शुरू करने का फैसला किया था। इससे पहले विमेन्स T20 का आयोजन एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट के तौर पर हुआ था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 16:30 IST
ख़ास बातें
  • BCCI इस टूर्नामेंट की पांच फ्रेंचाइजी का खुलासा 25 जनवरी को करेगा
  • इससे पहले विमेन्स T20 का आयोजन एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट के तौर पर हुआ था
  • IPL की गिनती बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स में होती है

देश में विमेन्स क्रिकेट के लिए यह एक बड़ी प्रगति है

विमेन्स की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023-2027 के साइकल के लिए मीडिया राइट्स Viacom18 ने 951 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। इसका मतलब है कि इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच के लिए वैल्यू सात करोड़ रुपये से अधिक की लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट की पांच फ्रेंचाइजी का खुलासा 25 जनवरी को करेगा। 

देश में विमेन्स क्रिकेट के लिए यह एक बड़ी प्रगति है। इस बारे में BCCI के सेक्रेटरी Jay Shah ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "@viacom18 को विमेन्स IPL के मीडिया राइट्स हासिल करने के लिए बधाई। @BCCI और @BCCIWomen में आपके विश्वास के लिए धन्यवाद। Viacom की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि प्रति मैच वैल्यू 7.09 करोड़ रुपये की है। यह विमेन्स क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"  
Advertisement

पिछले वर्ष BCCI ने विमेन्स इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) शुरू करने का फैसला किया था। इससे पहले विमेन्स T20 का आयोजन एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट के तौर पर हुआ था। WIPL के पहले सीजन की शुरुआत मार्च में होनी है। BCCI ने इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि पहले सीजन में 22 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट 5 से 23 मार्च के बीच कराया जा सकता है। भारतीय टीम में नहीं खेलने वाली क्रिकेटर्स को दो विकल्प दिए गए हैं। भारतीय टीम में खेल चुकी या सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रखने वाली खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये, 40 लाख रुपये या 50 लाख रुपये में से अपने बेस प्राइस को चुनने का विकल्प मिला है। 

WIPL से पहले बेस प्राइस को पांच कैटेगरी में बांटा गया था। यह प्राइस 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच था। इस टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन की रजिस्ट्रेशन की तारीख 26 जनवरी तक है। पिछले कई वर्षों से BCCI की ओर से आयोजित किया जाने वाले IPL की गिनती बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स में होती है। यह BCCI के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया भी है। IPL में भारतीय क्रिकेटरों के अलावा इस खेल से जुड़े कई देशों के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। यह क्रिकेट में टैलेंट की पहचान का एक बड़ा जरिया भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.