• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jawan Teaser : पठान के बाद शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के टीजर की इंटरनेट पर सुनामी! 3 घंटे में 52 लाख व्‍यूज, देखें

Jawan Teaser : पठान के बाद शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के टीजर की इंटरनेट पर सुनामी! 3 घंटे में 52 लाख व्‍यूज, देखें

Jawan Teaser : मेकर्स ने 2 मिनट 12 सेकंड का टीजर रिलीज किया है, जो पूरी तरह से शाहरुख खान को समर्पित नजर आता है।

Jawan Teaser : पठान के बाद शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के टीजर की इंटरनेट पर सुनामी! 3 घंटे में 52 लाख व्‍यूज, देखें

Photo Credit: Video Grab

ट्रेलर की शुरुआत मार-धाड़ के दृश्‍यों से होती है। फ‍िर एंट्री होती है शाहरुख खान की।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म का ट्रेलर एक्‍शन सीन्‍स से भरपूर है
  • फ‍िल्‍म में शाहरुख नेगेटिव-पॉजिटिव दोनों रोल निभा सकते हैं
  • ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज होगी
विज्ञापन
साल 2023 की एक और बहुप्रतिक्ष‍ित फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) का टीजर सोमवार को आउट हो गया। मेकर्स ने इसे ऑफ‍िशियल प्रिव्‍यू कहा है। जैसी उम्‍मीद जताई जा रही थी, फ‍िल्‍म के टीजर को उसी तरह का रेस्‍पॉन्‍स मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जवान का टीजर इंटरनेट पर सुनामी की तरह आया है। महज 3 घंटे में फ‍िल्‍म के टीजर को यूट्यूब पर 52 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। तमिल फिल्म निर्माता एटली के निर्देशन में बनी जवान की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

मेकर्स ने 2 मिनट 12 सेकंड का टीजर रिलीज किया है, जो पूरी तरह से शाहरुख खान को समर्पित नजर आता है। उनके अलावा अभिनेत्री नयनतारा और विजय सेतुपति की झलक भी देखने को मिलती है। दीपिका पादुकोण की अपीरियंस बहुत ज्‍यादा नहीं है, लेकिन टीजर में उन्‍हें भी हाइलाइट किया गया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी हैं।

ट्रेलर की शुरुआत मार-धाड़ के दृश्‍यों से होती है। फ‍िर एंट्री होती है शाहरुख खान की। उससे पहले उनका बैकग्राउंड डायलॉग सामने आता है, जिसमें किंग खान कह रहे हैं- मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं। मां को किया वादा हूं, अधूरा एक इरादा हूं, मैं अच्‍छा हूं, बुरा हूं, पुण्‍य हूं या पाप हूं। ये खुद से पूछना, क्‍योंकि मैं भी आप हूं। रेडी…! 
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि शाहरुख के चेहरे के एक हिस्‍से को पेंट से ढका हुआ है जैसा हमने हॉलीवुड फ‍िल्‍मों में जोकर को देखा है। 



फ‍िल्‍म का टीजर, एक्‍शन सीन्‍स से भरपूर है। यह संकेत भी देता है कि फ‍िल्‍म में शाहरुख, नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों रोल में हो सकते हैं। फ‍िल्‍म ‘जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।  

इस फ‍िल्‍म में तमिल संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का म्‍यूजिक है। फ‍िल्‍म का निर्माण शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन बैनर ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ने किया है। खबर लिखे जाने तक फ‍िल्‍म को सिर्फ यूट्यूब पर 3 घंटे में 52 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »