• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • War 2 में ऋतिक रोशन के साथ धूम मचाएंगे साउथ के ये सुपरस्टार, सामने आई रिलीज डेट!

War 2 में ऋतिक रोशन के साथ धूम मचाएंगे साउथ के ये सुपरस्टार, सामने आई रिलीज डेट!

कुछ दिनों पहले ट्विटर पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के पोस्ट से काफी हद तक यह साफ हो गया है कि दोनों एक्टर हमें एक साथ अपकमिंग फिल्म में दिखने वाले हैं। ति से भरा रहे।"

War 2 में ऋतिक रोशन के साथ धूम मचाएंगे साउथ के ये सुपरस्टार, सामने आई रिलीज डेट!
ख़ास बातें
  • War 2 में Hrithik Roshan के साथ दिखाई दे सकते हैं Jr. NTR
  • दोनों ने ट्विटर पर अपनी बात-चीत से दिया इशारा
  • फिल्म के 25 जनवरी 2025 को रिलीज होने की खबर
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर (War) ने बड़े पर्दे पर अच्छा परफॉर्म किया था। फिल्म में दोनों अभिनेताओं ने जबरदस्त एक्शन किए थे। फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि War 2 में हमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी देखने को मिलेंगे वाले हैं। यूं तो इस बात की चर्चा लंबे समय से थी कि दोनों स्टार एक साथ काम करने वाले हैं, लेकिन इस जोड़ी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

कुछ दिनों पहले ट्विटर पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के पोस्ट से काफी हद तक यह साफ हो गया है कि दोनों एक्टर हमें एक साथ अपकमिंग फिल्म में दिखने वाले हैं। जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि 'युद्धभूमि तुम्हारे इंतजार में हैं।' जिसपर जूनियर एनटीआर ने रिएक्ट करते हुए सेट को जल्दी ज्वॉइन करने की बात कही।

ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक @ tarak9999! आपको एक खुशी का दिन और आने वाले साल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरे मित्र, युद्धभूमि पर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपका दिन सुख शांति से भरा रहे।"

इसका रिप्लाई करते हुए जूनिया एनटीआर ने लिखा, "आपकी प्यारी शुभकामना के लिए धन्यवाद सर! आपको दिनों की गिनती भी शुरू करनी चाहिए ... आशा है कि आप यह सोचकर अच्छी नींद लेंगे कि आगे क्या होगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप युद्धभूमि में अच्छी तरह से आराम करें, जल्द ही मिलते हैं!"
 

अब, इसके बाद से करीब-करीब पक्का माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ War 2 में काम कर रहे हैं। Bollywood Life के अनुसार, फिल्म 25 जनवरी 2025 को रिलीज हो सकती है। हालांकि, बता दें कि अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म को यशराज फिल्म्स द्वारा बनाया जाएगा। 

दोनों एक्टर फिलहाल अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्मों में व्यस्त हैं। जहां एक ओर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर में बिजी हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर अपनी NTR 30 की शूटिंग में लगे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »