Drishyam 3 आएगी या नहीं? जानें अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर से!

Drishyam 3: फिल्म दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसके अगले भाग को बनाने का मन बना लिया है। हाल ही हुए इंटरव्यू में उन्होंने इससे जुड़ी और भी कई बातें की। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही वो इस फिल्म के अगलने पार्ट की तैयारी करेंगे।

Drishyam 3 आएगी या नहीं? जानें अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर से!

Drishyam 3: फिल्म दृश्यम 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अभिषेक पाठक इसके तीसरे पार्ट यानी दृश्यम 3 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • अभीषेक पाठक जल्दी करेंगे दृश्यम 2 की तैयारी
  • दर्शकों से मिले इस तरह के प्यार की उम्मीद नहीं थी डायरेक्टर अभीषेक को
  • अजय और मोहनलाल दोनों लेकर आएंगे अपना अपना वर्जन
विज्ञापन
Drishyam 3 : फिल्म दृश्यम 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अभिषेक पाठक इसके तीसरे पार्ट यानी दृश्यम 3 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म की कहानी ने लोगों को स्क्रीन से चिपकाए रखा है। सस्पेंस और थ्रिलर पर बनी इस फिल्म ने ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि ये लगातार अपनी कमाई के आंकडे बढ़ाती जा रही है। एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने फिल्म से इस तरह के रिसपॉन्स की उम्मीद नहीं की थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने इसके अगले पार्ट के बारे में बातचीत की है। आइए जानें फिल्म से जुड़ी और क्या क्या बातें कही उन्होंने।

Drishyam 2 ने मचाई धूम

डायरेक्टर अभिषेक कहते हैं की फिल्म की कहानी में दम होना चाहिए। शायद यही वजह है की सिनेमाघरों में ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के बाद से ही दृश्यम 2 ने लोगों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। 18 नवंबर से अभी तक ये फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीकेंड पर फिल्म के सभी शोज फुल जा रहें हैं। इस फिल्म ने अपने ऑडियंस का जमकर मनोरंजन किया है। सस्पेंस भरी इस फिल्म ने लोगों को खुद से बांधे रखा है।

Drishyam 3 बनाने की प्लानिंग

डायरेक्टर अभिषेक अब जल्दी ही इसके अगला पार्ट की तैयारी शुरू करेंगे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा- ‘हमें ये तो पता था कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, मगर इस तरह के सफलता की हमें उम्मीद नहीं थी। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है हमें उसकी आशा नहीं थी। दर्शकों से मिले इस तरह के प्यार ने मुझे भरोसे से भर दिया है। हम जल्द ही इसके अगले पार्ट को बनाने के लिए लिखने का काम शुरू करेंगे।
 

मोहनलाल और अजय देवगन अपने वर्जन में आएंगे नजर

Drishyam 3 के लिए अजय देवगन से बातचीत पर उन्होंने कहा कि- अजय से बात हो गई है। लोगों से इस तरह के प्यार की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी। पहले हम ड्राफ्ट तैयार करे लें। कहानी के कॉन्टेंट में दम होना चाहिए। मलयाम में रिलीज इस फिल्म ने इसके ओटीटी रिलीज पर भी इसे हिंदी डब नहीं किया। जिसका फायदा भी हमें मिला है। अगर इस फिल्म की हिंदी डब होती तो शायद इसका असर फिल्म पर भी पड़ता। मोहनलाल के साथ हम इसके अगले भाग पर भी काम करेंगे। वो अपना वर्जन निकालेंगे और हम अपना। ड्राफ्ट बनने के बाद देखना होगा कि कहानी कैसा मोड़ लेती है। मोहन लाल औऱ अजय जब दोनों अपनी कहानी लेकर सिनेमाघरों में आएंगे तो दर्शकों का और भी एंटरटेनमेंट होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: drishya3, Drishyam 3 Records, Drishyam 2 box office

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »