• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Archies : शाहरुख खान, बोनी कपूर की बेटियां, अमिताभ बच्चन के नाती की फ‍िल्‍म इस दिन होगी रिलीज

The Archies : शाहरुख खान, बोनी कपूर की बेटियां, अमिताभ बच्चन के नाती की फ‍िल्‍म इस दिन होगी रिलीज

The Archies Release Date : ‘द आर्चीज’ को जोया अख्‍तर निर्देशित कर रही हैं।

The Archies : शाहरुख खान, बोनी कपूर की बेटियां, अमिताभ बच्चन के नाती की फ‍िल्‍म इस दिन होगी रिलीज

Photo Credit: Instagram

फ‍िल्‍म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा भी नजर आएंगे।

ख़ास बातें
  • 7 दिसंबर को रिलीज होगी द आर्चीज
  • स्‍टार किड्स नजर आएंगे फ‍िल्‍म में
  • जोया अख्‍तर ने किया है निर्देशन
विज्ञापन
The Archies Release Date : कई सारे स्‍टार किड्स ‘द आर्चीज' (The Archies) नाम की फ‍िल्‍म से इंडस्‍ट्री में अपना डेब्‍यू करने जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर (Khusi Kapoor)। ‘द आर्चीज' इस साल 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्‍स पर आएगी। हाल ही में सुहाना खान ने फ‍िल्‍म की रिलीज डेट के अनाउंसमेंट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जाहिर बात है कि जिस फ‍िल्‍म में स्‍टार किड्स हों, उसका डायरेक्‍शन भी छोटे-मोटे हाथों में नहीं होगा। ‘द आर्चीज' को जोया अख्‍तर निर्देशित कर रही हैं। 

जोया की ही प्रोडक्‍शन कंपनी टाइगर बेबी फ‍िल्‍म्‍स निर्माण कर रही है ‘द आर्चीज' का। इस प्रोडक्‍शन ने गली बॉय से डेब्‍यू किया था,‍ जिसे काफी सराहा गया था। फ‍िल्‍म में मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा भी नजर आएंगे। 

फ‍िल्‍म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट से जुड़ा एक वीडियो सुहाना खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बीते दिनों शेयर किया था। वीडियो में फिल्म के तमाम सितारे नजर आ रहे हैं। वीडियो बताता है कि फ‍िल्‍म की रिलीज में अभी वक्‍त है करीब 100 दिनों का। 
 
 

सुहाना खान की ओर से शेयर किया यह वीडियो सोशल मीडिया में पसंद किया जा रहा है। स्‍टार किड्स की फिल्‍म की काफी चर्चा हो रही है। फ‍िल्‍म की कहानी अभी सामने नहीं आई है। क्‍योंकि इसमें फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के बड़े सितारों के बच्‍चे हैं, ऐसे में रिलीज होने तक ‘द आर्चीज' चर्चा में रहने वाली है। 

बड़ी जिम्‍मेदारी स्‍टार किड्स के कंधों पर है। उन्‍हें इस फ‍िल्‍म के जरिए अपनी अभिनय क्षमता को साबित करना होगा। जोया अख्‍तर एक टैलेंटेड निर्देशिका हैं। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि उन्‍होंने एक अच्‍छी फ‍िल्‍म तैयार की होगी। पोस्‍टर को देखकर लगता है कि यह फ‍िल्‍म सीधे यूथ को टार्गेट करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »