KGF 2, कांतारा के बाद धमाल मचाने आ रही कब्‍ज़ा, फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज

Kabzaa Hindi Teaser Out : एक्शन-थ्रिलर बेस्ड कन्नड फिल्म कब्ज़ा का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है।

KGF 2, कांतारा के बाद धमाल मचाने आ रही कब्‍ज़ा, फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज

Kabzaa Hindi Teaser Out : फ‍िल्‍म के टीजर को लेकर लोगों के बीच सकारात्‍मक रुझान दिख रहा है।

ख़ास बातें
  • एक फ्रीडम फाइटर की कहानी है कब्जा
  • आनंद पंडित की मोशन पिक्चर से होगी हिंदी रिलीज
  • दर्शकों को पसंद आ सकती है फिल्म कब्ज़ा
विज्ञापन
Kabzaa Hindi Teaser Out : एक्शन-थ्रिलर बेस्ड कन्नड़ फिल्म कब्ज़ा का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले आनंद पंडित अपने प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर के तहत फिल्म कब्ज़ा लेकर आ रहे हैं। लगातार दो सुपरहिट फिल्मों KGF2 और Kantara के बाद अब फिल्म कब्ज़ा भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के आ रही है। कब्ज़ा का टीजर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

फ्रीडम फाइटर की कहानी है कब्जा

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कब्ज़ा हिंदी, तमिल, तेलेगु और मलयालम सहित कई और भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक बहादुर फ्रीडम फाइटर अमरेश्वर की कहानी को दर्शाती है, जो अंग्रेजों द्वारा मार दिए गए थे, जिसके बाद अमरेश्वर का बेटा अर्केश्वर आगे चलकर साल 1960-1984 के दौरान अंडरवर्ल्ड का डॉन बन जाता है। अर्केश्वर आगे चलकर अंडरवर्ल्ड से ही अपना भारतीय इतिहास रचता है।
 

आनंद पंडित की मोशन पिक्चर से होगी हिंदी रिलीज

कब्जा के बारे में बात करते हुए निर्माता आनंद पंडित ने इसे बहुत शानदार फिल्म बताया है। साथ ही साउथ में अपने एक्सपीरिएंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि साउथ फिल्मों में काम को लेकर हम सभी काफी एक्साइटेड रहते हैं। हमारी यह कोशिश रही है कि हम दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो जाएं। कब्जा एक ऐसी फिल्म है, जिस पर सभी को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म लोगों का दिल जीत लेगी। उन्होंने फिल्म के कास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हमारे लिए यह खुशी की बात है कि फिल्म में उपेंद्र समेत किच्छा सुदीपा और श्रिया सरन जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं।

दर्शकों को पसंद आएगी कब्ज़ा!

इस फिल्म के हिंदी रिलीज के बारे में अभिनेता उपेंद्र ने कहा कि यह सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि निर्माता आनंद पंडित कब्जा को हिंदी में रिलीज कर रहे हैं। आप सभी का सपोर्ट इसी तरह बना रहे। इसके साथ ही निर्देशक आर चंदू ने भी कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कब्जा को बॉलीवुड में मशहूर आनंद पंडित अपने प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर से हिंदी में रिलीज कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »