Pathan होगी भारत की पहली ICE फॉरमेट रिलीज फिल्म, मिलेगा नया अनुभव!

फिल्म पठान को ICE फॉरमेट में रिलीज किया जाएगा। और ऐसा होने पर ‘पठान’ भारत की पहली फिल्म होगी जो इस तकनीक के जरिए रिलीज की जाएगी। इस तकनीक से पहली बार इसके मेकर्स अपने दर्शकों को फिल्म देखने का एक नया और बेहतरीन अनुभव देंगे।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • 25 जनवरी को रिलीज हो रही पठान अब ICE फॉरमेट में रिलीज की जाएगी
  • पठान ICE यानी Impressive Cinema Experience फॉरमेट में रिलीज होगी
  • ICE तकनीक में फिल्म देखना IMAX और 3D से बिल्कुल अलग अनुभव देता है

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भारत की पहली ICE फॉरमेट से रिलीज होनी वाली फिल्म होगी

Pathan ICE Format: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' तमाम परेशानियों के बीच एक इतिहास रचने जा रही है। इस फिल्म को ICE फॉरमेट में रिलीज किया जाएगा। और ऐसा होने पर ‘पठान' भारत की पहली फिल्म होगी जो इस तकनीक के जरिए रिलीज की जाएगी। इस तकनीक से पहली बार इसके मेकर्स अपने दर्शकों को फिल्म देखने का एक नया और बेहतरीन अनुभव देंगे। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। आइए जानें क्या है ICE फॉरमेट के बारे में।
 
किंग खान की पठान 25 जनवरी को थिएटर में दस्तक देगी। और अपने रिलीज के साथ ही ये लेकर आएगी अपने दर्शकों के लिए फिल्म देखने का एक नया तकनीक। फिल्म को ICE यानी कि Impressive Cinema Experience फॉरमेट में रिलीज किया जाएगा। जो  अब तक के नॉर्मल सिनेमाघरों से बिलकुल अलग होगा।
Advertisement
 
ICE फॉरमेट में जब कोई फिल्म रिलीज होती है तो उसमें सामने के स्क्रीन के अलावा साइट पैनल्स भी होते हैं। जिसमें सामने के अलावा साइट में स्क्रीन होना दर्शकों को फिल्म में पूरी तरह से खुद के होने का अहसास कराता है। देखने वालों को लगता है जैसे वो खुद इस फिल्म का हिस्सा हैं।
 
ICE तकनीक में फिल्म देखना IMAX  और 3D  से बिल्कुल अलग और नये तरह का अनुभव देता है। और इस तरह की कोई तकनीक भारत में अब तक नहीं लाया है। यश राज फिल्म्स के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने कहा है कि इस तकनीक को PVR सिनेमा की मदद से भारत में लाया जाएगा।
Advertisement
 
आपको बता दें इस फिल्म से शाहरुख खान 4 साल बाद पड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख की जोड़ी एक बार फिर लोगों को देखने को मिलेगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.