• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mannat’s Nameplate: क्या शाहरुख खान के मन्नत के नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान से जानें पूरा सच

Mannat’s Nameplate: क्या शाहरुख खान के मन्नत के नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान से जानें पूरा सच

Mannat’s Nameplate: शाहरुख खान के घर के बाहर लगा नेम प्लेट कुछ सयम से सुर्खियों में रह है। इसके नेम प्लेट में हीरे जड़े होने की खबर के बीच ही गौरी खान ने एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानें क्या कहा मन्नत की रानी गौरी खान ने।

Mannat’s Nameplate: क्या शाहरुख खान के मन्नत के नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान से जानें पूरा सच
ख़ास बातें
  • नेमप्लेट की चमक को देखते हुए ये खबर फैलने लगी कि इसमें हीरे जड़े हैं
  • गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर Mannat की नेम प्लेट के साथ फोटो शेयर की
  • उन्होंने इस पोस्ट में नेमप्लेट का जिक्र भी किया है
विज्ञापन
Shahrukh Khan Mannat's Nameplate: शाहरुख खान को किंग खान, बादशाह, रोमांस का किंग जैसे कई नामों से जाना जाता है। वो अपने एक्टिंग और स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। इसके साथ ही उनका घर ‘मन्नत'  भी अपने आप में एक चर्चा का विषय रहता है। आए दिन मन्नत से जुड़ी कोई न कोई इंटरेस्टिंग बात लोगों के बीच छाई रहती है। मुंबई जैसे शहर में मन्नत अपने आप में ही एक लैंडमार्ग माना जाता है। अक्सर किंग खान के फैंस इसके बाहर नेम प्लेट के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। 

मन्नत की नेम प्लेट की बात करें तो कुछ समय से ये भी सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान की मन्नत के बाहर जो नेमप्लेट लगी थी अब वो वहां नहीं है। उनके फैंस ने नोटिस किया किया की उनके घर के बाहर की नेम प्लेट गायब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे रिपेयर के लिए भेजा गया था। फिर जब इसकी वापसी हुई तो उनके फैंस ने नेमप्लेट के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही लोगों ने इस बात को भी नोटिस किया कि मन्नत की नेम प्लेट पहले से बदल गयी है।
 
इसकी नयी नेमप्लेट की चमक को देखते हुए ये खबर फैलने लगी कि इसमें हीरे जड़े हैं। हालांकि इसकी चमक को देखते हुए ये कहना गलत भी नहीं था। इस खबर ने मन्नत का की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। अब इस हीरे जड़ी नेम प्लेट की बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद गौरी खान ने एक फोटो शेयर करके किया है।

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो सांझा की है जिसमें वो मन्नत के नेम प्लेट के साथ खड़ी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक मेसेज भी लिखा। जिसे पढ़ने के बात लोगो उस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा- ‘आपका घर का मेन डोर पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। ये आपके परिवार का एंटी पॉइंट होता है। इसलिए हमने मन्नत के नेमप्लेट के लिए क्रिस्टल्स के साथ एक खास तरह का ट्रांसपैरेंट मेटेरियल चुना है जिसमें पॉजिटिवनेस है। और ये आपके मूड को बेहतर रखता है। इससे मन को शांत रखने वाली वाइब आती है।“

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »