Pathan Controversy: फिल्म ‘पठान’ पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, उलेमा बोर्ड नाराज

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने बेशर्म रंग को लेकर पहले हिंदू संगठनों ने आवाज उठाई, तो अब मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म को रिलीज न होने देने की मांग की है।

Pathan Controversy: फिल्म ‘पठान’ पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, उलेमा बोर्ड नाराज

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर चल रहे विवाद पर अब एमपी उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म को ना रिलीज होने देने की मांग की है।

ख़ास बातें
  • हिंदू संगठन के बाद एमपी के उलेमा बोर्ड ने भी पठान को लेकर जताई आपत्ति
  • उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद ने कहा - फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है
  • सैयद ने कहा- मजहब को कोई गलत तरीके से पेश करेगा तो हम समझौता नहीं करेंगे
विज्ञापन
Pathan Controversy: फिल्म ‘पठान' को लेकर विवाद बढ़ रहा है। शाहरुख खान की इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर पहले हिंदू संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म का बायकॉट और रिलीज न होने देने की मांग की है। उलेमा बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म में अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार किया गया है। उलेमा बोर्ड ने कहा कि पठान एक सम्मानित बिरादरी है और इसे गलत तरीके से पेश किया गया है। 

फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान हीरो हैं। लोग उन्हें देखते हैं। उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं। लोगों ने इस फिल्म को लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म में अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का भी गलत प्रचार किया जा रहा है।

उनका कहना था, "यह हमारा हक है। हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे। अगर कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करता है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब को सही तरीके से पेश करें।"

सैयद अनस अली ने कहा, "अपना नाम शाहरुख खान कहते हैं  पठान फिल्म बनाते हैं। इस्लाम और मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसी फिल्म बनाते हैें तो इनका भी विरोध होना चाहिए। पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है।" सैयद अनस अली ने हज कमेटी से सिफारिश की है कि शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए वीजा ना दिया जाए।

इसके साथ ही उनका कहना था, "मैं सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं और पूरे देश के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने न दें क्योंकि इससे गलत संदेश जाएगा। शांति भंग होगी। इस देश के जितने मुसलमान है, उन सब की भावनाएं आहत होंगी। हमारा मजाक बनाया जाएगा। मैं आप सभी से यह अपील करता हूं कि ये फिल्म बिल्कुल न देखी जाए।" 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान'  25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ये एक एक्शन बेस्ड फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम भी हैं। हाल ही इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग' रिलीज किया गया। जिसके सामने आते ही फिल्म को लेकर हंगामा मच गया है। पहले हिंदू संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठनों ने भी इसका पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »