• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान, एयरपोर्ट पर फैंस ने यूं दिखाया उत्‍साह

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान, एयरपोर्ट पर फैंस ने यूं दिखाया उत्‍साह

फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख के अलावा कई और बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। मिथुन चक्रवर्ती के वहां ना होने पर उठे सवाल।

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान, एयरपोर्ट पर फैंस ने यूं दिखाया उत्‍साह

शाहरुख खान हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नजर आए। कई और बॉलीवुड सितारे भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए।

ख़ास बातें
  • फेस्टिवल में शाहरुख सहित पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे
  • हालांकि मिथुन चक्रवर्ती के फेस्टिवल में नहीं होने पर उठे सवाल
  • एयरपोर्ट पर फैंस ने बढ़ाया शाहरुख खान का उत्‍साह
विज्ञापन
Kolkata Film Festival : शाहरुख खान अपनी फ‍िल्‍म ‘पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह कोलकाता पहुंचे। कोलकाता एयरपोर्ट से किंग खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शाहरुख को उनके फैंस से घिरा हुआ देखा जा सकता है। शाहरुख के कोलकाता पहुंंचने की वजह कोलकाता फ‍िल्‍म फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल में कई और बॉलीवुड स्‍टार भी नजर आए। इससे पहले शाहरुख खान को वैष्णो देवी मंदिर में देखा गया था। फ‍िल्‍म के प्रमोशन के लिए शाहरुख फीफा वर्ल्‍ड कप के फाइनल में भी जाने वाले हैं। 

कोलकाता एयरपोर्ट से आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख के फैंस ने उन्हें चारों तरह से घेर रखा है। उन्हें देखने के बाद फैंस खुशी से चिल्लाते हुए भी नजर आए। जवाब में शाहरुख ने भी अपने फैंस के लिए मुस्‍कुराहट बिखेरी। 
 
किंग खान के अलावा कई और बॉलीवुड एक्टर्स भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इनमें रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्‍न सिन्हा, कुमार सानू और सौरभ गांगुली शामिल थे। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में मिथुन चक्रवर्ती के ना होने पर कई सवाल उठे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को ट्विटर पर लिखा कि मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में क्यों नहीं बुलाया गया। यह फेस्टिवल मिथुन चक्रवर्ती के बिना अधूरा है। दूसरे राज्यों के सुपरस्टार को बुलाने और अपनों को टालने का क्या मतलब है? जहां तक कला की बात है, तो इसे राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए।

बात करें शाहरुख खान की, उनकी आने वाली फ‍िल्‍म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग' विवादों में है। कई लोगों को इस गाने में दीपिका की ड्रेस के रंग पर आपत्त‍ि है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »