• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर VHP RSS को आपत्ति, कुछ सीन हटाने की भी मांग!

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर VHP-RSS को आपत्ति, कुछ सीन हटाने की भी मांग!

पठान फिल्म के गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई ड्रेस के रंग और गाने के टाइटल पर विवाद हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर VHP-RSS को आपत्ति, कुछ सीन हटाने की भी मांग!

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर हो रहा है विवाद।

ख़ास बातें
  • पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ पर विश्व हिंदू परिषद ने भी आपत्ति जताई है
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी गाने के टाइटल पर ऑब्जेक्शन किया है
  • फिल्म से आपत्तिजनक सीन को तुरंत हटाने की मांग की गई है
विज्ञापन
Pathan Controversy : शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग' इंटरनेट पर छाया हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया में इस गाने को लेकर हंगामा मचा है। गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई ड्रेस के रंग और गाने के टाइटल को लेकर विवाद हो रहा है। हिंदू महासभा और वीर शिवाजी समूह ने भी इस गाने पर अपना विरोध जताया था। अब विश्व हिंदू परिषद भी 'बेशर्म रंग' को लेकर हो रहे विवाद में शामिल हो गई है। 

सभी पक्षों को गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग के बिकिनी पर आपत्ति है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि हिंदू सोसायटी कभी इस तरह की फिल्मों को स्वीकार नहीं करेगी। वीएचपी ने बेशर्म रंग गाने के सीन और इसमें दीपिका द्वारा पहनी गई बिकिनी के रंग पर असहमति जताई है। मांग की गई है कि गाने को ठीक किया जाए। भगवा रंंग वाले सीन को फ‍िल्‍म से हटाने की मांग की गई है।   

रिपोर्टों के अनुसार, वीएचपी के विनोद बसंल ने कहा है कि भगवा को 'बेशर्म' बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक एक्टिविटी करना एंटी हिंदू मानसिकता की हद है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को भी खरी-खोटी सुनाई। मेकर्स को चेतावनी दी है कि गाने में जरूरी बदलाव किए जाए। फिल्म से आपत्तिजनक सीन को तुरंत हटाने के लिए भी कहा गया है। 

विश्व हिंदू परिषद के अलावा अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RRS ने भी कहा है कि गाने के कुछ सीन देखने लायक नहीं हैं। RSS को गाने में दीपिका के सीन और गाने के टाइटल पर भी ऑब्जेक्शन है। उसने कहा है कि सोसायटी इस तरह की फिल्मों को कभी नहीं स्वीकार करेगी।

आपको बता दें कि फिल्म पठान जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर शाहरुख और दीपिका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख इस फ‍िल्‍म में एक्शन करते नजर आएंगे। उनके अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »