• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान ने दिया 'पठान' के सीक्वल का इशारा, कहा 'दुआ करो हम जल्दी काम शुरू करें'

शाहरुख खान ने दिया 'पठान' के सीक्वल का इशारा, कहा 'दुआ करो हम जल्दी काम शुरू करें'

पठान फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने दिया 'पठान' के सीक्वल का इशारा, कहा 'दुआ करो हम जल्दी काम शुरू करें'

शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर तीन भाषाओं में रिलीज हो चुका है।

ख़ास बातें
  • 2 नवंबर को शाहरुख खान ने फैंन्स को फिल्म का टीजर रिलीज कर तोहफा दिया
  • एक इवेंज में शाहरुख खान ने पठान के सीक्वल का दिया इशारा
  • फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। 2 नवंबर को शाहरुख खान ने फैंन्स को फिल्म का टीजर रिलीज कर तोहफा दिया। फिल्म के टीजर को रेस्पोन्स भी बहुत अच्छा मिला है। दर्शकों द्वारा इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म में धुंआधर एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण के भी दमदार रोल की झलक इसमें मिल जाती है। 57वें जन्मदिन पर शाहरुख ने पठान के टीजर को रिलीज कर फैन्स को खास तोहफा दिया। लेकिन इस दौरान फिल्म के बारे में एक बड़ा संकेत भी शाहरुख ने दिया है। 

25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली पठान का टीजर रिलीज होते ही छा गया है। टीजर को कुछ ही घंटों में लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए थे। जन्मदिन पर टीजर रिलीज के अलावा शाहरुख खान अपने फैंस से भी मिले। एक खास इवेंट में उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। शाहरुख ने इस बातचीत के दौरान पठान फिल्म को लेकर एक बड़ा इशारा किया। फैंस के साथ केक काटते हुए उन्होंने फैंस से अपील की और कहा कि वे सब दुआ करें कि पठान का सीक्वल भी आए। उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्होंने बहुत मेहनत की है और उम्मीद है कि फिल्म सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। 
पठान फिल्म के टीजर में शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण, तीनों ही लीड स्टार्स का जलवा देखने को मिला है। फिल्म के एक्शन सीन्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनी है और एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों को लुभाने का दम रखती है। ऐसे में फिल्म अगर हिट हो जाती है तो इसका सीक्वल, यानि कि पठान-2 के बनने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी। जिसके बारे में शाहरुख ने खुद अपने मुंह से कहा है। अब पठान की रिलीज के बाद देखना होगा कि शाहरुख अपने फैंस को रिझाने में कितने कामयाब हो पाते हैं।

पठान की स्टारकास्ट 
पठान फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान के कैमियो की बात भी कही गई है लेकिन फिलहाल उनके रोल के बारे में कहीं भी संकेत नहीं मिलता है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की स्टोरी के राइटर भी सिद्धार्थ आनंद ही हैं। डायलॉग्स अब्बास टायरवाला के हैं और म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह इसके बाद 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »