Selfie Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' दर्शकों को नहीं आ रही पसंद, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' साउथ फिल्म की रीमेक है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 11:27 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म डे 1 में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
  • सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहद ठंडा कारोबार किया है।
  • फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' साउथ फिल्म की रीमेक है।

Photo Credit: sacnilk

Selfie Box Office Collection Day 1: रामसेतु के बाद अक्षय कुमार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी एक और फिल्म सेल्फी (Selfie) के साथ हाजिर हैं। फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है और यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। इन दोनों के अपॉजिट फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी को कास्ट किया गया है। कुछ समय पहले तक अक्षय कुमार को 100 करोड़ क्लब की गारंटी माना जाता था लेकिन 2022 से लेकर अब तक उनकी किसी फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं दिखाया जिससे कि इस बात को दोहराया जा सके। सेल्फी का हाल भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। आइए आपको बताते हैं कि सेल्फी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग की और पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा, डायना पेंटी जैसे स्टार्स के होने के बावजूद भी सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहद ठंडा कारोबार किया है। शुरुआती रुझान निराश करने वाले हैं। फिल्म डे 1 में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इंडस्ट्री ट्रैकर प्लेटफॉर्म sacnilk के मुताबिक, सेल्फी की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपये के लगभग रही। हालांकि फिल्म को जोरों शोरों से प्रोमोट भी किया गया था, लेकिन उसका असर सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिला। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का मशहूर टाइटल गाना 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' भी शामिल किया गया है, लेकिन इन सब चीजों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित होती दिख रही है। 

फिल्म सेल्फी का कलेक्शन कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज शहजादा से भी कम जाता दिख रहा है। शहजादा ने जहां ओपनिंग डे पर 6 करोड़ के लगभग कारोबार किया था, अक्षय कुमार की सेल्फी उसका आधा भी ओपनिंग डे पर कमा नहीं पाई है। आज फिल्म के ओपनिंग वीकेंड का दूसरा दिन है। आज फिल्म कैसा कारोबार करती है, अभी यह कहना मुश्किल है। ऐसे में शाहरुख खान की पठान लगातार कमाई का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए 1000 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। 
'सेल्‍फी' की कहानी (story of film Selfie)
फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है और इमरान हाशमी (ओमप्रकाश अग्रवाल) को उनका बहुत बड़ा फैन दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार एक बार भोपाल आता है। यहां पर शूटिंग के लिए विजय कुमार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाना होता है लेकिन एन वक्त पर पता चलता है कि ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है। ऐसे में ओमप्रकाश उसकी मदद करता है और जल्द से दूसरा लाइसेंस बनवाता है। फिर विजय जब नया लाइसेंस लेने आरटीओ ऑफिस जाता है तो ओमप्रकाश की बेइज्जती करता है जिसके बाद ओमप्रकाश अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। 
Advertisement

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' साउथ फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है जिसे 2019 में रिलीज किया गया था। पिछले साल अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन', 'कठपुतली', 'राम सेतु'  बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं। अब सेल्फी के हालात भी वैसे ही नजर आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा कि फिल्म अक्षय कुमार के लिए फायदे का सौदा साबित होती है या फिर उनके खाते में एक फ्लॉप फिल्म जुड़ने वाली है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Selfie, Selfie film story, akshay kumar, Imran hashmi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.