ZTE Axon 20 5G अंडर-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन 1 सितंबर को होगा लॉन्च

ZTE Axon 20 5G को शुरुआती रूप में ZTE A20 5G नाम से टीज़ किया गया था और कथित ZTE A2121 मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा था कि इस फोन को एक्सॉन ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा।

ZTE Axon 20 5G अंडर-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन 1 सितंबर को होगा लॉन्च

ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में दिया जा सकता है 6.92 इंच डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • ZTE Axon 20 5G का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी फोन 1 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
ZTE Axon 20 5G स्मार्टफोन 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने ट्विटर के जरिए यह ऐलान किया। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अंडर-स्क्रीन कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, हालांकि इस टेक्नोलॉजी को पहले भी कई OEMs द्वारा प्रोटोटाइप किया गया है। कंपनी द्वारा किए ऐलान में फोन के बारे में अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है, इस में केवल फोन के नाम का खुलासा किया गया है जो है ZTE Axon 20 5G। ज़ेडटीई स्मार्टफोन पिछले हफ्ते से सुर्खियों में बना हुआ है, पहले यह फोन TENAA  लिस्टिंग में सामने आया था जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी।

ZTE ने ट्विटर के जरिए ऐलान करते हुए दावा किया कि ZTE Axon 20 5G दुनिया का पहला अंडर-डिस्प्ले कैमरा स्मार्टफोन होगा। यह फोन ग्लोबली 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी कीमत व उपलब्धता की जानकारी लॉन्च वाले दिन ही साफ की जाएगी। ट्वीट की गई तस्वीर में स्मार्टफोन का ऊपरी हिस्सा देखने को मिला है, जिसमें सेल्फी के लिए किसी तरह का नॉच व होल-पंच डिज़ाइन नहीं दिया गया। एक अंडर-स्क्रीन कैमरा फोन को पूरी तरह से अनइंट्रप्टिड फुल-स्क्रीन डिस्प्ले प्रदान करता है।
 

ZTE Axon 20 5G specifications (expected)

ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी को शुरुआती रूप में ZTE A20 5G नाम से टीज़ किया गया था और कथित ZTE A2121 मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा था कि इस फोन को एक्सॉन ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा।

पिछले हफ्ते, ज़ेडटीई फोन जिसे ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी माना जा रहा है, वह चीनी रेगुलेट्री बॉडी TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से फोन के कई कथित स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.92 इंच (1,080x2,460 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर सीपीयू दिया जाएगा। इसमें रैम के लिए तीन विकल्प शामिल होंगे, 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम। वहीं इसके साथ ही स्टोरेज के भी तीन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प प्राप्त होंगे।  

ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी को लेकर कहा गया है कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगाापिक्सल का होगा और बाकि के दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डिस्प्ले में छूपा हुआ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में 4,120 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि एक फ्लैगशिप फोन के लिए थोड़ी कम है।

हालांकि, स्पेसिफिकेशन व अन्य जानकारी 1 सितंबर को स्मार्टफोन लॉन्च के साथ साफ हो जाएंगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Axon 20 5G, ZTE Axon 20 5G specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »