• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्या 12 साल बाद तलाक लेंगे! पाकिस्तानी लोग उतरे सानिया के सपोर्ट में!

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्या 12 साल बाद तलाक लेंगे! पाकिस्तानी लोग उतरे सानिया के सपोर्ट में!

Sania Mirza Shoaib Malik : दोनों के तलाक की खबरें काफी वक्‍त से मीडिया की हेडलाइन्‍स बन रही हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्या 12 साल बाद तलाक लेंगे! पाकिस्तानी लोग उतरे सानिया के सपोर्ट में!

Sania Mirza Shoaib Malik : कहा जाता है कि शोएब किसी और महिला के साथ संपर्क में हैं। उन्‍होंने सानिया को धोखा दिया, जिस वजह से यह रिश्‍ता तलाक तक पहुंचा है।

ख़ास बातें
  • कुछ का तो यह भी कहना है कि दोनों अब अलग हो गए हैं
  • दंंपती की ओर से अबतक कुछ नहीं कहा गया है
  • साल 2010 में हुई शोएब और सानिया की शादी
विज्ञापन
क्‍या भारतीय टेनिस प्‍लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक की राहें अलग होने वाली हैं। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्‍योंकि दोनों के तलाक की खबरें काफी वक्‍त से मीडिया की हेडलाइन्‍स बन रही हैं। ना सिर्फ पाकिस्‍तानी मीडिया बल्कि UAE का मीडिया भी ऐसा कह रहा है। कुछ का तो यह भी कहना है कि दोनों अब अलग हो गए हैं। दोनों के करीबी दोस्‍त भी ऐसा बता रहे हैं, लेकिन पुख्‍ता तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, क्‍योंकि दंपति ने अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच, सानिया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो शेयर की है। तस्‍वीर किसी पार्क की लगती है, जो बताती है कि सानिया वहां कुछ वक्‍त बिताने पहुंची होंगी। सानिया की तस्‍वीर पर प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। वो सानिया से पूछ रहे हैं कि क्‍या वह वास्‍तव में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले रही हैं।

दिलचस्‍प बात है कि लोग सानिया के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि भले ही दोनों अलग हो जाएं, लेकिन वह हमेशा सानिया का साथ देंगे। दोनों के अलग होने की खबरें काफी वक्‍त से मीडिया में हैं। इसके पीछे की वजह शोएब का सानिया को चीट करना बताया जाता है। कहा जाता है कि शोएब किसी और महिला के साथ संपर्क में हैं। उन्‍होंने सानिया को धोखा दिया, जिस वजह से यह रिश्‍ता तलाक तक पहुंचा है। 
 
uga34feg
सानिया और शोएब को आख‍िरी बार साथ देखा गया था, जब उन्होंने दुबई में अपने बेटे ईशान मिर्जा मलिक का जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। फोटो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इस दंपती की जिंदगी में कोई परेशानी है। हालांकि सवाल तभी से उठने शुरू हो गए थे, क्‍योंकि सानिया ने स‍ेलिब्रेशन की कोई तस्‍वीर पोस्‍ट नहीं की थी। 

साल 2010 में सानिया और शोएब ने निकाह किया था। शादी हैदराबाद में हुई थी। साल 2018 में यह दंपती पैरंट्स बना, जब उनके यहां बेटे ईशान मिर्जा ने जन्‍म लिया। हालांकि 12 साल की शादी अब मुश्किलों में है। दंपती की जिंदगी में क्‍या चल रहा है, यह तभी पता चलेगा जब दोनों सार्वजनिक रूप से कुछ बताएंगे। इसके लिए हमें इंतजार करना चाहिए। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »