Yashoda Trailer : रोंगटे खड़े कर देगा 'यशोदा' का ट्रेलर!

यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें सामंथा अच्छे खासे एक्शन सीन और स्टंट करती दिखाई देंगीं।

Yashoda Trailer : रोंगटे खड़े कर देगा 'यशोदा' का ट्रेलर!

Photo Credit: YouTube/Yashoda trailer screenshot

यशोदा एक एक्शन फिल्म है जिसमें रोमांचऔर भरपूर सस्पेंस है।

ख़ास बातें
  • यशोदा में एक्ट्रेस एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभा रही हैं।
  • फिल्म सरोगेसी पर आधारित है।
  • मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अपराधों पर बनी है फिल्म।
विज्ञापन
दक्षिण भारतीय सिनेमा इन दिनों एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहा है। हाल ही में आई कांतारा इसका ताजा उदाहरण है। उसके पहले केजीएफ-2 का जलवा भी लोग देख चुके हैं। अब एक और साउथ फिल्म का ट्रेलर चर्चा में है। यह फिल्म साउथ की मशहूर हिरोइन सामंथा रुथ प्रभु की है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम है यशोदा। 

यशोदा फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म चर्चा में आ गई है। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रेसपोन्स मिला है और लोग इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर को वरुण धवन ने रिलीज किया है। फिल्म का नाम भले ही यशोदा हो, लेकिन यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें सामंथा अच्छे खासे एक्शन सीन और स्टंट करती दिखाई देंगीं। फिल्म में रोमांच और रहस्य की डोज भी दर्शकों को मिलेगी। फिल्म रिलीज से पहले ही इसके ब्लॉकबस्टर होने की बातें सामने आने लगी हैं। आप भी इस फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर डालें- 
 

यशोदा फिल्म की कहानी

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर यशोदा में एक्ट्रेस एक प्रेग्नेंट लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। यशोदा एक मेडिकल फैसिलिटी में रहती है और उसके साथ कुछ और लड़कियां भी हैं जो सरोगेट मदर बनी हैं। लड़कियों से कहा जाता है कि उन्हें इन बच्चों के बदले बहुत सारे पैसे मिलेंगे। लेकिन इस दौरान यशोदा को कुछ ऐसा पता चलता है कि उसके होश उड़ जाते हैं। मेडिकल क्षेत्र के बड़े अपराधों के बारे में उसे पता चलता है। 

फिर यशोदा वहीं पर रहते हुए इन अपराधों का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है। फिल्म में सस्पेंस भी जमकर दिखाया गया है और एक्शन भी की भी हैवी डोज है। फिल्म के ट्रेलर को 5 लैंग्वेज में रिलीज किया गया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। ऐसे में फिल्म की सस्पेंस भरी स्टोरी लोगों को कितनी पसंद आती है, यह देखने वाली बात होगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  3. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  4. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  5. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  6. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  7. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  10. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »