• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: क्या बिग बॉस के घर में होगी अंकित गुप्ता की वापसी? सामने आया बेहद अहम अपडेट

Bigg Boss 16: क्या बिग बॉस के घर में होगी अंकित गुप्ता की वापसी? सामने आया बेहद अहम अपडेट

बिग बॉस से अंकित गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मेकर्स के इस फैसले से अंकित गुप्ता के फैंस में काफी गुस्सा है। ट्विटर पर अंकित गुप्ता की वापसी को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं।

Bigg Boss 16: क्या बिग बॉस के घर में होगी अंकित गुप्ता की वापसी? सामने आया बेहद अहम अपडेट

बिग बॉल से अंकित गुप्ता की बिदाई कर दी गई, जिससे की उनके फैंस काफी नाराज चल रहे हैं।

ख़ास बातें
  • अंकित गुप्ता को बिग बॉस 16 से बाहर कर दिया गया है
  • अंकित के फैंस उन्हें शो में दोबारा देखना चाहते हैं
  • शो के मेकर्स के फैसले से ये साफ हो गया है कि अब वो शो में नहीं दिखेंगे
विज्ञापन
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस हफ्ते बेहद ही शॉकिंग एक्विशन देखने को मिला है। बिग बॉस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए घरवालों को किसी एक सदस्य को बाहर निकालने की पावर दी थी। जिसके बाद घरवालों ने कम योगदान के आधार पर अंकित गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मेकर्स के इस फैसले से अंकित गुप्ता के फैंस में काफी गुस्सा है। ट्विटर पर अंकित गुप्ता की वापसी को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बिग बॉस के घर में अंकित गुप्ता की वापसी नहीं होगी।

बिग बॉस से जुड़ी हुई अपडेट देने वाले द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल से अंकित गुप्ता की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स कहना है कि मेकर्स का अपने फैसले को बदलने का कोई मूड नहीं है। इसका मतलब साफ है कि फैंस के गुस्से के बावजूद अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर में दोबारा देखने को नहीं मिलेंगे। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और वहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले बिग बॉस ने टीना दत्ता को घर से बाहर किया था। लेकिन बिग बॉस ने ट्विस्ट लाते हुए टीना दत्ता की घर में वापसी करवा दी थी। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि टीना दत्ता की तरह अंकित गुप्ता को भी घर में वापस लाया जाए। हालांकि अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

इस सीजन के बारे में बात करें तो अभी तक सिर्फ चार ही कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनमें से भी एक कंटेस्टेंट्स की वाइलकार्ड के तौर पर घर में दोबारा वापसी हो चुकी है। चूंकि अब बिग बॉस का सीजन खत्म होने में 50 दिन से कम का समय बचा है इसलिए आने वाले दिनों में भी हर हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट की विदाई का सिलसिला जारी रहेगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »