बॉलीवुड में एक नए चेहरे को लॉन्‍च करने जा रहे Salman Khan! कौन है वह, जानें

टाइगर ने साल 2016 में सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। फिलहाल टाइगर फिल्म के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन में बिजी हैं।

बॉलीवुड में एक नए चेहरे को लॉन्‍च करने जा रहे Salman Khan! कौन है वह, जानें

कहा जा रहा है कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को जल्द बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • सलमान खान जल्द करेंगे अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च
  • टाइगर की फिल्म की शूटिंग 2023 से शुरू होगी
  • टाइगर ने साल 2016 में सलमान की फिल्म 'सुल्तान' को असिस्ट किया है
विज्ञापन
Salman Khan: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अब तक कई न्यूकमर्स को बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का मौका दिया है। उनमें से कई सितारे आज इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को भी लोग पहचानते हैं। शेरा लंबे समय से सलमान के साथ हैं और साए की तरह उनकी सुरक्षा करते हैं। खबरें हैं कि सलमान जल्द ही शेरा के बेटे को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। इसके लिए वह इन दिनों डायरेक्टर समेत शेरा के बेटे के ऑपोजिट लीड सितारे की भी तलाश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सलमान बॉलीवुड में शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने जा रहे हैं। नई फिल्म में एंट्री के लिए वह टाइगर के ट्रांसफॉर्मेशन पर खुद कड़ी नजर रख रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए उन्होंने सतीश कौशिक से भी संपर्क किया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए भी कई एक्ट्रेसेस से बात की है। हालांकि अभी तक किसी को भी इस रोल के लिए फाइनल नहीं किया गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 से शुरू होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि सलमान ने साल 2019 में कहा था कि शेरा के बेटे टाइगर को अभी तैयार किया जा रहा है। वह कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की पसंद है। सलमान ने कहा था कि शेरा को लगता है कि मैं उनके बेटे के लिए अच्छी स्क्रिप्ट तलाश करूंगा। सलमान ने कहा था कि वह शेरा के बेटे के लिए स्क्रिप्ट तलाश कर रहे हैं। करीब 3 साल बाद अब टाइगर को लॉन्‍च करने की तैयारी की बात सामने आ रही है।

आपको बता दें कि टाइगर ने साल 2016 में आई सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। बॉलीवुड के भाई जान कैटरीना कैफ, जरीन खान, जहीर इकबाल जैसे कई कलाकारों को लॉन्‍च कर चुके हैं। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »