Salman Khan को मिली Y+ सिक्‍योरिटी, कौन देता है यह सुरक्षा, किस पर आता है खर्च

Salman Khan : सलमान के मामले में सुरक्षा देने का फैसला महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से लिया गया है। केंद्र से जुड़े मामलों में फैसला गृह मंत्रालय लेता है।

Salman Khan को मिली Y+ सिक्‍योरिटी, कौन देता है यह सुरक्षा, किस पर आता है खर्च

खुफ‍िया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सिक्‍योरिटी देने का फैसला लिया जाता है।

ख़ास बातें
  • सलमान को अब Y+ कैटिगरी की सिक्‍योरिटी दी जाएगी
  • कुल 6 प्रकार के सिक्‍योरिटी कवर सरकार द्वारा दिए जाते हैं
  • SPG की सिक्‍योरिटी सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लिए है
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी को देखते हुए सलमान को अब Y+ कैटिगरी की सिक्‍योरिटी दी जाएगी। अबतक सलमान को X  कैटिगरी की सिक्‍योरिटी दी जा रही थी। गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जाता है। सुरक्षा में इजाफा होने के बाद अब सलमान के साथ हमेशा 4 हथियारबंद सिक्योरिटी पर्सनल रहेंगे। लेकिन यह कैसे तय किया जाता है कि किस व्‍यक्ति को सुरक्षा दी जाए। सुरक्षा की कौन-कौन सी कैटिगरी हैं। आइए जानते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान के मामले में सुरक्षा देने का फैसला महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से लिया गया है। केंद्र से जुड़े मामलों में फैसला गृह मंत्रालय लेता है। खुफ‍िया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सिक्‍योरिटी देने का फैसला लिया जाता है। ऐसे मामलों में राज्‍यों के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट, रॉ और आईबी के इनपुट्स को ध्‍यान में रखा जाता है। 

आमतौर पर सुरक्षा ऐसे लोगों को दी जाती है, जो सरकार या सिविल सोसायटी में पहचाने जाते हों। साथ ही उच्च सरकारी अधिकारियों को उनकी पोजिशन के हिसाब से सिक्‍योरिटी दी जाती है। हालांकि कई मामलों में सिक्‍योरिटी देने पर सवाल उठे हैं। आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी पर इसके बेजा इस्‍तेमाल के आरोप लगाए जाते रहे हैं। 

हरियाणा सरकार की ओर से गुरमीत राम रहीम को Z+ सिक्‍योरिटी देने पर काफी सवाल खड़े हुए थे। राम रहीम, हत्‍या और रेप जैसे मामलों में दोषी है और अभी पैरोल पर बाहर आया है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को Y+ सिक्‍योरिटी दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए थे। 

सिक्‍योरिटी कवर की बात करें, तो इसके 6 प्रकार हैं, जिनमें X, Y, Y+, Z, Z+ और SPG यानी स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप की सुरक्षा शामिल हैं। SPG की सिक्‍योरिटी सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लिए है। बाकी स्‍तर की सुरक्षा राज्‍य व केंद्र द्वारा दी जाती है। X कैटिगरी की सुरक्षा में व्‍यक्ति के साथ एक बंदूकधारी रहता है। Y कैटिगरी में 8 कर्मियों की सिक्‍योरिटी मिलती है। Z सिक्योरिटी में कुल 22 कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। Z+ सिक्योरिटी में 55 कर्मियों की सुरक्षा का कवच होता है। इससे जुड़ा खर्च सरकारों की ओर से उठाया जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »