सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, अब साथ रहेंगे इतने सुरक्षाकर्मी

राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए X कैटेगरी का कवर भी प्रदान किया है। उनके साथ तीन शिफ्ट में तीन निजी सुरक्षा अधिकारी पहरा देते हैं।

सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, अब साथ रहेंगे इतने सुरक्षाकर्मी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या का आरोप भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ऊपर है

ख़ास बातें
  • बॉलीवुड स्टार के साथ हमेशा चार हथियारबंद सिक्योरिटी पर्सनल रहेंगे
  • सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे भी कथित तौर पर इसी गैंग का हाथ था
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan)  की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अब, उन्हें राज्य सरकार द्वारा Y+ लेवल की सिक्योरिटी प्रदान की गई है। दरअसल उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी को लेकर चिंता बनी हुई थी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के पीछे भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ था। 

महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सिक्योरिटी का लेवल Y+ कर दिया है। बॉलीवुड स्टार को हाई-लेवल सिक्योरिटी देने के पीछे  पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान को जान से मारने की धमकी वजह है। इसी साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या कर दी गई थी, जिसके पीछे कथित तौर पर इसी गैंग का हाथ बताया जाता है। इस हत्या के बाद, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा लेटर मिला था।

इस लेटर में लिखा था कि सलमान का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे। पुलिस ने बिश्नोई गैंग के कई गैंगस्टर को अरेस्ट किया, जिन्होंने सलमान को मारने की प्लानिंग की बात कुबूली। इसके बाद, सरकार ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी।

हाल ही में सलमान खान को हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया था। यदि आप सोच रहे हैं कि Y+ सिक्योरिटी लेवल में सलमान के साथ कितने और कौन लोग होंगे, तो बता दें कि अब बॉलीवुड स्टार के साथ हमेशा चार हथियारबंद सिक्योरिटी पर्सनल रहेंगे।

यह भी बताते चलें कि राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए X कैटेगरी का कवर भी प्रदान किया है। उनके साथ तीन शिफ्ट में तीन निजी सुरक्षा अधिकारी पहरा देते हैं। अभिनेता अनुपम खेर को भी X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »