3.6 करोड़ की Aston Martin को बिना इंश्योरेंस चला रहे थे एक्टर Ranveer Singh? ये है सच्चाई

एक यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो चुका था।

3.6 करोड़ की Aston Martin को बिना इंश्योरेंस चला रहे थे एक्टर Ranveer Singh? ये है सच्चाई
ख़ास बातें
  • हाल ही में रणवीर अपनी Aston Martin कार को ड्राइव करते नजर आए थे
  • एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उनकी इस कार का इंश्योरेंस एक्सपायर है
  • फैक्ट चेक से पता चला है कि उनका इंश्योरेंस वैलिड है
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फैश स्टेटमेंट के लिए तो खबरों में रहते ही हैं, साथ ही कभी-कभी किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे दिखाई देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में वह अपनी कार को लेकर सुर्खियों में रहे, जहां एक व्यक्ति ने दावा किया था कि रणवीर सिंह अपनी एक करोड़ों की कार को रोड पर बिना इंश्योरेंस के चला रहे हैं। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल भी हुआ। लोगों ने पुलिस विभाग को टैग कर रणवीर का भारी चालान करने की मांग भी शुरू कर दी। लेकिन क्या रणवीर सही में अपनी कार को बिना इंश्योरेंस के चला रहे हैं। इसके बारे में एक मीडिया पब्लिकेशन ने फैक्ट चेक शेयर किया है।

फैक्स चेक पर पहुंचने से पहले आपको बताते हैं कि असल में मामला क्या है। हाल ही में एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन (Aston Martin) कार ड्राइव करते हुए नजर आए थे। इसके बाद, एक ट्विटर यूजर ने दावा किया था कि इस कार का इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। गुप्ता अन्ना नाम के ट्विटर यूजर ने एक मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, "मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। वह कल बिना इंश्योरेंस की कार ड्राइव कर रहे थे।" 

यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो चुका था। ऐसे में रणवीर कथित तौर पर बिना इंश्योरेंस की कार चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि "हमने ट्रैफिक ब्रांच को जानकारी दे दी है।" 

इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। हालांकि, India Today के अनुसार, यह सच नहीं है। पब्लिकेशन ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह की कार का वास्तव में एक वैध इंश्योरेंस है! दस्तावेज में लेटेस्ट पॉलिसी जारी करने की तारीख से पता चलता है कि जुलाई में बीमा को रिन्यू किया गया था।
 
0pi9nkl8

Photo Credit: India Toady


रणवीर सिंह की ब्लू कलर की एस्टन मार्टिन कार की कीमत करीब 3.9 करोड़ रुपये है। इस कार के साथ-साथ रणवीर के पास Lamborghini Urus, Mercedes-Benz GLS, Land Rover Range Rover Vogue सहित कई अन्य लग्जरी कार हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »