Pathan को टक्कर देगी राजकुमार संतोषी की Gandhi Godse Ek Yudh, इस दिन होगी रिलीज

उन्होंने फिल्म ‘दामिनी’, घायल, घातक, पुकार, खाकी, लज्‍जा, और ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ जैसी फ‍िल्‍मों से इंडस्‍ट्री में पहचान बनाई है।

Pathan को टक्कर देगी राजकुमार संतोषी की Gandhi Godse Ek Yudh, इस दिन होगी रिलीज

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फ‍िल्‍म गांधी गोडसे- एक युद्ध 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ख़ास बातें
  • राजकुमार संतोषी फिल्म ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध’ से कर रहे हैं वापसी
  • यह फ‍िल्‍म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
  • महात्‍मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर आधारित है यह फिल्म
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दे चुके हैं। उनकी फ‍िल्‍मों ‘दामिनी, घायल, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह और खाकी को लोग आज भी याद करते हैं। अब एक लंबे अंतराल के बाद वह फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध' जल्द ही दस्तक देने वाली है। यह फ‍िल्‍म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

राजकुमार संतोषी फिल्म ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध' से पूरे 9 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक करने जा रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध' का सामना शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' से होगा। यह फ‍िल्‍म भी जनवरी में ही रिलीज हो रही है। 
 

राजकुमार संतोषी की आखिरी फ‍िल्‍म ‘फटा फोस्टर निकाल हीरो' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे। उनकी वापसी से फैंस में खुशी है। 15 दिसंबर को फिल्म का वीडियो शेयर कर इसकी रिलीज डेट आनाउंस की गई थी।

फिल्म के टाइटल से ही पता चलता है कि फिल्म गांधी और नाथुराम गोडसे पर बेस्ड है। गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई।  फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है।

राजकुमार संतोषी की प्रोडक्शन कंपनी PVR पिक्चर्स ने फिल्म का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्में घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, पुकार, अजब प्रेम की गजब कहानी, लज्जा और खाकी के सीन के साथ उनकी अगली फिल्म का सिर्फ नाम और रिलीज डेट ही रिवील की है। बताया है कि ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  8. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  10. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »