• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jailer Advance Booking : रजनीकांत की ‘जेलर’ ने एडवांस बुकिंग से Gadar 2 को पछाड़ा! बंगलूरू, चेन्नै में कल ऑफ‍िस बंद, कंपनियां फ्री दे रहीं मूवी टिकट

Jailer Advance Booking : रजनीकांत की ‘जेलर’ ने एडवांस बुकिंग से Gadar 2 को पछाड़ा! बंगलूरू, चेन्नै में कल ऑफ‍िस बंद, कंपनियां फ्री दे रहीं मूवी टिकट

Rajinikanth Jailer : बंगलूरू समेत राज्‍य के कई शहरों और तमिलनाडु के चेन्‍नै में कंपनियों ने जेलर दिखाने के लिए अपने कर्मचारियों को छुट्टी और फ्री टिकट दिए हैं।

Jailer Advance Booking : रजनीकांत की ‘जेलर’ ने एडवांस बुकिंग से Gadar 2 को पछाड़ा! बंगलूरू, चेन्नै में कल ऑफ‍िस बंद, कंपनियां फ्री दे रहीं मूवी टिकट

जेलर ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अबतक 12.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

ख़ास बातें
  • जेलर (Jailer) ने गजब की एडवांस बुकिंग दर्ज की है
  • दो भाषाओं में ही करीब 6 लाख एडवांस टिकट बेचे
  • बंगलूरू और चेन्‍नै में कई कंपनियों ने कल छुट्टी का ऐलान किया
विज्ञापन
Rajinikanth Jailer : सुपरस्‍टार रजनीकांत की नई फ‍िल्‍म जेलर (Jailer) कल 10 अगस्‍त को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। मुख्‍य रूप से तमिल भाषा की इस फ‍िल्‍म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है। रजनीकांत के फैंस के लिए अपने पसंदीदा अभिनेता की फ‍िल्‍म किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। वह 2 साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। जेलर (Jailer) ने गजब की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसने सनी देओल की गदर-2 (Gadar 2) को भी एडवांस बुकिंग से पीछे छोड़ दिया है। 

रजनीकांत के गृह राज्‍य कर्नाटक में फैंस उनकी फ‍िल्‍म को देखने के लिए उत्‍साहित हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बंगलूरू समेत राज्‍य के कई शहरों और तमिलनाडु के चेन्‍नै में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कंपनियां अपने एम्‍प्‍लॉइज को फ‍िल्‍म के फ्री टिकट भी दे रही हैं, ताकि पाइरेसी को रोक जा सके।   

 


बात करें Jailer के Advance Booking के आंकड़ों की, तो फ‍िल्‍म Gadar 2 से आगे है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जेलर ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अबतक 12.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। तमिल भाषा में इस फ‍िल्‍म ने पहले दिन के लिए 5 लाख 36 हजार 304 एडवांस टिकट बेच दिए हैं, जबकि तेलेगु में 63 हजार 581 टिकटों की सेल फर्स्‍ट डे के लिए हुई है। कुल 5 लाख 99 हजार 885‍ टिकट जेलर ने पहले दिन के लिए एडवांस में बेच दिए हैं। 

जेलर के मुकाबले गदर 2 ने 2 लाख 81 हजार 89 एडवांस टिकटों की सेल अबतक दर्ज की है। जेलर का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जाता है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म पहले दिन दुनियाभर में करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। जेलर हिंदी में भी रिलीज हो रही है। हालांकि हिंदी में एडवांस बुकिंग के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »