• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत में रिलीज को लेकर MNS ने सिनेमाघरों को दी चेतावनी

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत में रिलीज को लेकर MNS ने सिनेमाघरों को दी चेतावनी

फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के महाराष्ट्र रिलीज पर हंगामा खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने सिनेमा हॉल के ओनर्स को महाराष्ट्र में होने जा रही पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के रिलीज के खिलाफ चेतावनी दी है।

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत में रिलीज को लेकर MNS ने सिनेमाघरों को दी चेतावनी

पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के महाराष्ट्र रिलीज को लेकर MNS ने सिनेमाघरों के मालिको को पत्र लिकर दी चेवावनी।

ख़ास बातें
  • पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को लेकर विवाद जारी
  • फिल्म के भारत में रिलीज पर MNS ने जताई आपत्ती
  • MNS ने महाराष्ट्र सिनेमा हॉल के ओनर्स को पत्र लिकर दी चेतावनी
विज्ञापन
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के भारत में रिलीज को लेकर काफी समय से विवाद थम नहीं रहा। फिल्म का लेकर माहौल दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है। अब हाल ही में फिल्म के महाराष्ट्र रिलीज को लेकर भी हंगामा खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने सिनेमा हॉल के ओनर्स को महाराष्ट्र में होने जा रही पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के रिलीज के खिलाफ चेतावनी दी है।

MNS ने जी स्टूडियोज, मूवीटाइम सिनेमा, अगस्त एंटरटेनमेंट  और तिलक एंटरटेनमेंट सहित कई बड़े सिनेमा प्रतिष्ठानों को पत्र लिखकर फिल्म के रिलीज को लेकर विरोध जाहिर किया है। रिपोर्टस के मुताबिक इस फिल्म के दिसंबर में 30 तारीख को रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं भारत में पिछले एक दशक के बाद ये पहली पाकिस्तानी रिलीज फिल्म होगी।  

मनसे द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है की,  ‘हमें पता चला है कि पाकिस्तान में बनी और पाकिस्तानी अभनेताओं द्वारा अभिनीत फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को जानबूझकर जल्द ही महाराष्ट्र में रिलीज किए जाने की योजना बनाई जा रही है।'

आगे एमएनएस ने लिखा, ‘हमें ये बताने की आवश्यकता नहीं है कि पाकिस्तान लगातार भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों को कैसे अंजान दे रहा है। इन आतंकवादी कार्रवाइयों में हमारे कई सैनिक, पुलिस बल और नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, हम समय-समय पर इसका विरोध करते रहे हैं। हम आपसे इस समय पाकिस्तानी फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं।‘

आपको बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' 13 अक्टूबर को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने देश में ही तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में फवाद खान के साथ ही माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर राशीद, अली अमजत, फारीश शाफी, बाबर अली, रहीला अघा, और सैमा बलोचा जैसे शानदार स्टार्स हैं।

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' साल 1979 में बनी क्लासिक फिल्म ‘मौला जट' का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म पाकिस्तान के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। वहीं ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' लगभग 250 करोड़ की कमाई के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »