• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखेंगी ऐश्वर्या राय, दूसरी बार करेंगी स्क्रीन शेयर

फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखेंगी ऐश्वर्या राय, दूसरी बार करेंगी स्क्रीन शेयर

इससे पहले ऐश्वर्या और रजनीकांत फिल्म ‘रोबोट’ कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों को दर्शकों ने पसंद किया था

फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखेंगी ऐश्वर्या राय, दूसरी बार करेंगी स्क्रीन शेयर

: एक्टेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर एक्टर रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ से सिनेमाघरों में नजर आने वाली हैं।

ख़ास बातें
  • एक्टेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'जेलर' में आएगी नजर
  • फिल्म में एक बार फिर ऐश्वर्या राय सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएंगी
  • फिल्मे में ऐश्वर्या राय बच्चन फीमेल लीड किरदार में होंगी
विज्ञापन
Aishwarya Rai In Jailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। ऐश्वर्या एक बार फिर एक्टर रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर' में नजर आने वाली हैं। ये दोनों पहले भी साथ में फिल्म ‘रोबोट' कर चुके हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। इससे पहले ऐश्वर्या को फिल्म PS 1 में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी।

फिल्म ‘जेलर' की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत का लुक काफी अलग है। फिल्म के पोस्टर में वह एकदम सिंपल लुक में हल्की दाढ़ी और चश्मा पहने नजर आ रहे है। अब तक फिल्म से कई और पोस्टर शेयर किए गए हैं। जिनमें एक बड़ा चाकू भी दिखाया गया है। इस चाकू को ऊपर किसी जंजीर से बाँधा गया है, जो खून से सनी हुई है। फिल्मे में ऐश्वर्या राय बच्चन फीमेल लीड किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज को लेकर अभी जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। 

आपको बता दें की जेलर फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। नेल्सन का नाम साउथ के काबिल निर्देशकों में गिना जाता है। इनकी पिछली डायरेक्टेड फिल्म थलापति विजय के साथ ‘बीस्ट' थी। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ऐश्वर्या की आने वाली फिल्मों में जेलर के अलावा ‘गुलाब जामुन' शामिल है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, फिल्म गुलाब जामुन पहले से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में पहले अभिषेक के नहीं होने की भी अटकलें थी लेकिन अब दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे।

फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया गया है। इसे अगले साल 4 मई को रिलीज किया जाएगा। इसकी शूटिंग की जा रही है। ऐश्वर्या के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »