• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Thelapathy Vijay की फिल्म ‘वरिसु’ एक और भाषा में होगी रिलीज, फिल्म का दिखा मलयालम पोस्टर

Thelapathy Vijay की फिल्म ‘वरिसु’ एक और भाषा में होगी रिलीज, फिल्म का दिखा मलयालम पोस्टर

तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘वरिसु’ पोंगल के दौरान रिलीज की जाएगी। एक्टर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Thelapathy Vijay की फिल्म ‘वरिसु’ एक और भाषा में होगी रिलीज, फिल्म का दिखा मलयालम पोस्टर

थेलापति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म वरिसु हिंदी, तमिल, तेलुगु के अलावा अब मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।

ख़ास बातें
  • फिल्म 'वरिसु' तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
  • अब फिल्म 'वरिसु' के मलयामल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा
  • फिल्म 'वरिसु' को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा
विज्ञापन
Thelapathy Vijay Varisu Film: तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘वरिसु' पोंगल के दौरान रिलीज होने वाली है। एक्टर के फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर वरिसु की टक्कर दो बड़े एक्टर्स की फिल्मों से होगी। इनमें से एक चिरंजीवी की ‘वाल्टेयर' और दूसरी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘वीरा सिम्हा रेड्डी' है।

इस फिल्म को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है कि इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषााओं के अलावा मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मलयालम पोस्टर के साथ फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। मलयालम में इस फिल्म के रिलीज की जानकारी से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देख कर लग रहा है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी। 

वरिसु के हिंदी वर्जन के लिए भूषण कुमार, दिल राजू औऱ मनीष शाह ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डबिंग राइट्स मनीष शाह के पास हैं। वरिसु को वमशी पेडीपल्ली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय के साथ ही रश्मिका मंधाना लीड रोल में हैं। इसके अलावा जयसुधा, शरत कुमार, योगी बाबू और श्रीकांत ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म को राजू ने प्रोड्यूस किया है।  फिल्म को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

थेलापति विजय की यह दूसरी फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को 200 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। यह देखना होगा की विजय की यह बहुचर्चित फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »