Sidhu Moosewala की फेवरेट महिंद्रा थार परिवार को मिली वापस, फैंस को याद आए सिंगर

सिद्धू मूसेवाला की हत्या काले रंग की एसयूवी थार में हुई थी। इस थार को उनके परिवार वालों को लौटा दिया गया है

Sidhu Moosewala की फेवरेट महिंद्रा थार परिवार को मिली वापस, फैंस को याद आए सिंगर

सिद्धू मूसेवाला के मौत के कई महीने बाद अब उनके एसयूवी थार को उनके परिवार वालों को लौटा दी गई है।

ख़ास बातें
  • सिद्धू मूसेवाला की महिंद्रा थार उनके परिवार को लौटा दी गई है
  • 29 मई को 2022 को गोली मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई
  • सिद्धू मूसेवाला के गाडियों का कलेक्शन में शामिल हैं ये बेस्ड मॉडल कार
विज्ञापन
 पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला को उनके फैंस उन्हें पंजाबी गानों का बादशाह कहा करते थे। उनकी हत्या होने पर बड़ी संख्या में उनके फैंस शोक में डूब गए थे। सिद्धू मूसेवाला उस दिन अपने दो दोस्तों गुरप्रीत और गुरविंदर के साथ अपने काले रंग की एसयूवी थार में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। उनके जाने के लगभग 7 महीने बाद उनकी एसयूवी थार परिवार वालों को लौटा दी गई है।

मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी ये एसयूवी थार मानसा शहर के एक पुलिस स्टेशन में खड़ी कर दी गई थी। अब कई महीने बाद जब उनकी गाड़ी को परिवार वालों को सौंपी गई है। इसे उनके घर के बाहर उनकी याद में खड़ा किया गया है। वीकेंड के दौरान सिद्धू मूसेवाला के फैंस आकर उनके इस एसयूवी के साथ फोटो क्लिक करते नजर आते हैं। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले सिंगर ने एक गाना रिलीज किया था जो लोगों के जेहन में बसा हुआ है।  

उनके इस गाने का नाम था ‘द लास्ट राइड'। मूसेवाला इस गाने के वीडियो में कहते हैं, ‘जवानी में जनाजा उठ जाएगा। जिंदगी से कोई खास उम्मीदें नहीं हैं। लोग कई बार निशाना बना चुके हैं। हो सकता है मारा जाऊंगा मगर मुझे मरने का डर नहीं है। रस्म, रिवाज सब बदल रहा है। लड़के की आंखें सब कुछ कह रही पिछेले जन्म के कुछ अच्छे कर्म होंगे, जो ईश्वर मेहरबान हैं मुझ हैं। मूसेवाला अमर हो जाएगा।‘ इस गाने को उनके हत्या के कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। उनके इस गाने को उनकी हत्या के बाद काफी सर्च भी किया गया।   

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय उनकी गाड़ी पर 29 गोलियां चलाई गई थी। इस समय वह खुद अपनी काले रंग की एसयूवी ड्राइव कर रहे थे। उनके साथ उनके दो दोस्त भी थे। उसमें से 7-8 गोलियां मूसेवाला को सामने से लगी थी। जब तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया तो सिद्धू रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे। वहीं, घटना वाले दिन वह बिना सेक्योरिटी के ही बाहर गए थे।

मूसेवाला की गाड़ियों का कलेक्शन काफी शानदार हैं। इसमें एक बड़ी एसयूवी, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर एसएसई, मारुति सुजुकी जिप्सी, टोयोटा फॉर्च्यूनर और कई तरह की गाड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही उनके पास एक फोर्ड मस्टैंग जीटी भी शामिल थी, जो उनके कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »