Pathan New Poster: शाहरुख खान की फिल्म पठान का नया पोस्टर रिलीज

Pathan New Poster: शाहरुख खान की फिल्म पठान का एक नया पोस्टर हाल ही रिलीज कर दिया गया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख की फिल्म अब कुछ दिनों बाद ही सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।

Pathan New Poster:  शाहरुख खान की फिल्म पठान का नया पोस्टर रिलीज

Pathan New Poster: शाहरुख खान के फिल्म पठान का एक नया पोस्टर हाल ही रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान ने रिलीज किया पठान का पोस्टर
  • हिंदी सहित पठान तमिल और तेलुगु में भी होगी रिलीज
  • सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2022 को रिलीज होगी पठान
विज्ञापन
Pathan New Poster:  शाहरुख खान की फिल्म पठान का एक नया पोस्टर हाल ही रिलीज कर दिया गया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख की फिल्म अब कुछ दिनों बाद ही सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। उनके फैंस लंबे समय से उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख लंबे समय बाद सिनेमाघरों में दिखाई देंगे। किंग खान की इस फिल्म में उनके साथ दीपिका भी नजर आएंगी। सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही अपने आगामी फिल्म ‘पठान'  का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया है। जिसे देखकर उनके इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 

शाहरुख खान ने रिलीज किया पठान का पोस्टर

किंग खान भी जल्दी से जल्दी अपनी इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। अपने सोशल मीडिया पर पठान का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ पेटी बांध ली है...? तो चलें!!! 55 दिन बाकी हैं...यशराज फिल्म्स के साथ जश्न मनाएं। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2022 तक... हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है पठान। । इस फिल्म से शाहरुख लंबे समय बाद सिनेमाघरों में दिखाई देंगे। किंग खान के इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

हिंदी सहित पठान मूवी तमिल और तेलुगु में भी होगी रिलीज

फिल्म के रिलीज पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और एंटरटेनमेंट भरपूर मात्रा में होगा। अब ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता होना तो लाजमी है। आपको बदा दें कि ये फिल्म केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु में भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म में आप एक बार फिर शाहरुख और दीपिका को साथ देख पाएंगे। वहीं जॉन अब्राहम और शाहरुख पहली बार एक साथ काम करते नजर आएंगे। पठान को फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने वॉर और बैंग-बैंग को भी डायरेक्ट किया है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »