शाहरुख खान ने हिंदू होने के सवाल पर कहा था, आर्टिस्ट को फर्क नहीं पड़ता...

शाहरुख खान से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि अगर वह हिंदू होते और उनका नाम कुछ और होता तो क्या चीजें उनके लिए अलग होतीं

शाहरुख खान ने हिंदू होने के सवाल पर कहा था, आर्टिस्ट को फर्क नहीं पड़ता...

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान के पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है
  • किंग खान से इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर वह हिंदू होते तो क्या अलग होता
  • शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब बड़ी ही सादगी से दिया
विज्ञापन
बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में शामिल रहे शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के एक गाने ‘बेशर्म रंग' को कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका की केमि‍स्ट्री अच्छी दिख रही है। हालांकि, इस गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी है उसके रंग को लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए इसका धार्मिक संगठनों ने बायकॉट करने की मांग भी की है। इस विवाद के बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह धर्म को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो शाहरुख खान के किसी पुराने इंटरव्यू का है। इसमें शाहरुख से पूछा गया था कि अगर वह हिंदू होते और उनका नाम कुछ और होता तो क्या चीजें उनके लिए अलग होती। उनसे कहा गया था, आप एक अच्छे मुस्लिम हैं, लेकिन अगर आपका नाम SK से शेखर कृष्ण होता...इस बात को सुनते ही शाहरुख बीच में ही बोल पड़े- शेखर कृष्ण नहीं SRK यानी कि शेखर राधा कृष्ण। इसके बाद शाहरुख ने जो जवाब दिया, वह भी पढ़ लीजिए। 

किंग खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग होता। आर्टिस्ट में वो टेंडेंसी होती है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वो किस समुदाय और किस सेक्टर से हैं। आप उनके आर्ट को या तो पसंद करते हैं या नहीं करते हैं। आप मुझे किसी भी नाम से पुकारते तो मैं इतना ही स्वीट होता। उन्होंने जिस सादगी से इस सवाल का जवाब दिया, उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इतने विवादों में घिरे रहने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है यह देखना काफी दिलचस्प होगा। शाहरुख के फैंस लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर उन्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »