पठान विवाद : अयोध्‍या के संत ने दी शाहरुख को धमकी, कहा-मेरे आदमी उसे ढूंढ रहे

अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस ने कहा कि मैं उसे ढूंढ रहा हूं जिस दिन वह मिल गया। उस दिन जिंदा जला दूंगा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 17:53 IST
ख़ास बातें
  • अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस ने भड़काऊ बयान दिया है
  • शाहरुख खान के लिए कहा- मेरे आदमी उसे ढूंढ रहे हैं
  • कहा, जो भी सनातन का अपमान करेगा तो उसका पलटवार होगा

शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस ने भड़काऊ बयान दिया है।

Pathan Controversy : शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म 'पठान' (Pathan) को लेकर चल रहा विवाद जारी है। फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग' को लेकर कई संगठन अपनी आपत्त‍ि जता चुके हैं। NHRC में एक याचिका दी गई है। हिंदू महासभा बेशर्म रंग गाने में दीपिका की ड्रेस के कलर पर अपना विरोध जता चुकी है। शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अब अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस ने भी विवादित बयान दिया है। अपने बयान में उन्‍होंने ऐसी बातें कही हैं, जिन्‍हें बोलना एक स्‍वस्‍थ समाज में लोग उचित नहीं मानते।  

संत जगत गुरु परमहंस ने 'पठान' फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। यह एक सोची समझी रणनीति के तहत हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और पैसा कमाने का धंधा बना लिया गया है।
Advertisement

गुरु परमहंस ने यह तक बोल दिया कि शाहरुख की आने वाली फिल्म एक जिहाद है, इसलिए हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। उन्‍होंने कहा, मैं उसे ढूंढ रहा हूं जिस दिन वह मिल गया। उस दिन जिंदा जला दूंगा। संत जगत गुरु परमहंस ने यहां तक दावा कि मेरे आदमी उसे मुंबई में ढूंढ रहे हैं। उन्‍होंने यह भी बयान दिया कि अगर उनसे पहले कोई शाहरुख को नुकसान पहुंचाएगा, तो वह उसके परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। गुरु परमहंस के बोल यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने फ‍िल्‍म इं‍डस्‍ट्री के तीनों खानों को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि इन सभी के लिए मैंने सजा-ए-मौत तय कर रखी है।
 
उन्‍होंने कहा कि जो भी सनातन का अपमान करेगा तो उस पर पलटवार होगा। उन्‍होंने कहा कि भगवा भगवान सूर्य का रंग है। अग्नि का रंग है। भगवा शांति का प्रतीक है। सभी सनातन धर्म को मानने वालों की शान है। इस रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Advertisement

उन्‍होंने कहा कि शाहरुख के लिए हिंदू धर्म को टार्गेट करना आसान है। आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई फिल्म बनाई है और ना कोई वेब सीरीज। उन्‍होंने तीन तलाक पर फ‍िल्‍म बनाने का चैलेंज दिया। कई और विषय भी बताए। कहा कि तब पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे, कोई गिन भी नहीं सकेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.